Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: Sovereign Gold Bond: दिवाली से पहले सरकार बेच रही सस्ता सोना, 25 अक्टूबर से करें खरीदारी, चेक करें कितनी होगी कीमत

MP CG Times / Sat, Oct 23, 2021

नई दिल्ली। अगर आप भी इस बार दिवाली से पहले सस्ता सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. केंद्र सरकार की ओर से आम जनता के लिए सस्ता सोना ऑफर किया जा रहा है यानी आप बाजार मूल्य से सस्ते में गोल्ड खरीद सकते हैं. सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त 25 अक्टूबर को ओपन करेगी. आप इसमें निवेश करके गोल्ड खरीद सकते हैं. वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है. मंत्रालय ने कहा कि यह सब्स्क्रिप्शन के लिए 5 दिन ओपन रहेगा. 2 नवंबर को जारी होंगे बॉन्ड इस किस्त में आप 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक निवेश कर सकते हैं और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2 नवंबर से जारी किए जाएंगे. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज का यह सातवां चरण होगा. कितनी होगी कीमत? वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की अगली किश्त के लिए इश्यू प्राइस 4,765 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. कहां से खरीद सकते हैं आप? अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं. बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है. ऑनलाइन पेमेंट पर मिलेगा डिस्काउंट इसके अलावा अगर आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप डिजिटल तरीकें से पेमेंट करेंगे तो आपको 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. आप मिनिमम एक ग्राम सोना खरीद सकते हैं. अधिकतम कितना कर सकते हैं निवेश? अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप 4 किग्रा सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं. इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं. बॉन्ड का प्राइस इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लि. (IBJA) द्वारा दी गई 999 शुद्धता वाले गोल्ड के औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय किया गया है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे-
  • इस स्कीम में निवेशकों को सालाना 2.5 फीसदी दर से ब्याज का फायदा मिलता है.
  • इस स्कीम में कैपिटल गेन टैक्स में छूट मिलती है.
  • इस स्कीम के तहत गोल्ड को खरीदने में कोई जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं लगता है.
  • इसके अलावा आप इसे कोलैटरल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • आप स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ट्रेड कर सकते हैं.
  • इसके अलावा इन बॉन्ड्स की सिक्योरिटी को लेकर भी आपको टेंशन करने की जरूरत नहीं.
क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड? आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है. इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है. सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था. इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं. अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी. हम तो डूबेंगे सनम तुम को भी ले डूबेंगे: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने अपने घर में लगाई आग, पड़ोस के 10 घर भी जलकर हुए राख  read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन