Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की PHOTOS : एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस; 3-4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद शुक्रवार दोपहर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डाले पहुंचे। रश्मिका रेड सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विजय लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए।

एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस को कपल ने फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर धन्यवाद कहा। दोनों को एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।

पहले देखिए PHOTOS…

हैदराबाद रवाना होने से पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस देता न्यूली वेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा।

हैदराबाद रवाना होने से पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस देता न्यूली वेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में फैंस को थैंक्स कहा।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में फैंस को थैंक्स कहा।

एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए रश्मिका-विजय।

एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए रश्मिका-विजय।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे का हाथ थामकर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे का हाथ थामकर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।

होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु-कोडवा रीति से हुई शादी

26 फरवरी को उदयपुर स्थित होटल मेंमेटोस एकाया में दोनों की शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई। शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी। दक्षिण भारतीय दुल्हन के क्लासिक लुक में वे बेहद आकर्षक दिखीं। मंगलसूत्र की रस्म के दौरान उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।

वहीं विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक धोती और सिंदूरी लाल दुपट्टा धारण किया। नजर से बचाने के लिए परिवार ने दोनों के चेहरे पर काला टीका भी लगाया।

शादी में शामिल हुए ये सितारे

शादी में तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा सहित कई मेहमान पहुंचे।

फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी सुबह हैदराबाद रवाना हुए। इसके अलावा राहुल रविंद्रन और विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

आनंद देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर नवदंपती के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

इंस्टाग्राम पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर और रकुल प्रीत सिंह ने शादी की तस्वीरें शेयर कर शुभकामनाएं दीं।

देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS…

रश्मिका मंदाना ने शादी में पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर परिवार की महिलाओं ने नजर से बचाने के लिए काला टीका भी लगाया।

रश्मिका मंदाना ने शादी में पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर परिवार की महिलाओं ने नजर से बचाने के लिए काला टीका भी लगाया।

यह फोटो रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

यह फोटो रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

शादी की खुशी में रश्मिका मंदाना की आंखें भर आईं।

शादी की खुशी में रश्मिका मंदाना की आंखें भर आईं।

विजय देवरकोंडा ने शादी की रस्मों को निभाते हुए हाथ और गले में सोने की ज्वेलरी पहनी।

विजय देवरकोंडा ने शादी की रस्मों को निभाते हुए हाथ और गले में सोने की ज्वेलरी पहनी।

डीजे नाइट में गूंजे सुपरहिट गाने

शादी के बाद होटल में डीजे नाइट का आयोजन हुआ। इसके लिए खास तौर पर डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ फिल्मों के साथ रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ और ‘छावा’ के गाने बजे।

उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का मशहूर गाना ‘श्रीवल्ली’ भी पार्टी में बजाया गया, जिस पर मेहमानों ने जमकर डांस किया।

प्री-वेडिंग फंक्शन में हुई VIROSH प्रीमियर लीग

रश्मिका और विजय 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। चार दिनों तक होटल में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन चले। प्री-वेडिंग के दौरान परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच, पूल पार्टी और डिनर पार्टी का आयोजन हुआ।

अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के साथ राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन