: अंडा प्रोटीन का पावर हाउस है: अंडा उबालते, ऑमलेट या फ्राई करते वक्त आप भी तो नहीं करते ये बड़ी गलतियां ? जानें सही तरीका
MP CG Times / Mon, Oct 18, 2021
फ्राई एग्स (Fried Eggs)
अंडा फ्राई करते समय लोग ताजे अंडे का इस्तेमाल ना करना, तेल और नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल ना करना, तेज आंच पर पकाने और अंडे को सीधा पैन में फोड़ने जैसी गलतियां करते हैं. यासमीन का कहना है कि फ्राइड एग्स के लिए ताजे अंडे लेना जरूरी है. अंडे घी या मक्खन में फ्राई करें और नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें. अंडे को हमेशा मीडियम आंच पर फ्राई करना चाहिए. तेज आंच पर ये जल जाता है और बीच से पकता भी नहीं है. अंडे को हमेशा एक अलग बर्तन में फोड़ने के बाद पैन में डालना चाहिए क्योंकि इसका पीला हिस्सा नहीं फटता है.
अंडा भुर्जी (Scrambled eggs)
अंडा भुर्जी बनाने में लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं जैसे कि कटोरे में अंडे के साथ ही चीज और मसाले डालना, एग मिक्स्चर में पानी या क्रीम ऐड नहीं करना, लगातार तेज आंच पर पकाना और सही समय पर आंच से ना उतारना. यासमीन के अनुसार कच्चे अंडे में करीब दो चम्मच पानी मिलाएं. इससे पकाने के समय अंडा फूलने लगता है. क्रीम या दूध मिलाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है. अंडा भुर्जी उतारने से दो मिनट पहले इसमें चीज़ या क्रीम डालना चाहिए. इसे मीडियम आंच पर ही पकाएं.
ऑमलेट (Omelets)
छोटी-छोटी कई गलतिया ऑमलेट का स्वाद बिगाड़ने का काम करती हैं. जैसे कि अंडे को बहुत देर तक फेंटना, अंडे की मात्रा के हिसाब से बर्तन का ना होना, ऑमलेट में बहुत सारी चीजें डाल देना, अंडा पकाते समय सारा इसमें डालने वाली चीजें पास में ना रखना, गार्निशिंग के लिए देर से चीजें डालना और इसे दूसरी तरफ जल्दी पलटना. इसकी बजाय अंडे को तभी तक फेटें जब तक कि इसका सफेद और पीला भाग ना मिल जाएं. जब आप ऑमलेट बनाना शुरू करते हैं तभी इसे गार्निश करें. इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें क्रीम भी डाल सकते हैं. घी में बनाया गया अंडा ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंविज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन