Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

News Desk / Sun, Oct 9, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Mohit Saxena | Updated on: 09 Oct 2022, 08:20:17 AM
rainfall

IMD Update (Photo Credit: social media)

नई दिल्ली:  

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार 12 घंटे की बारिश ने पूरा मौसम ही बदल डाला है. यहां पर तापमान में गिरवट देखने को मिली है. वहीं एनसीआर (NCR) में भी बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में मध्य बारिश होने के आसार बने हुए हैं. राजधानी में रविवार को तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. एनसीआर में लोगों को अगले कुछ दिन बारिश के साथ आंधी तूफान का सामना करना पड़ सकता है. नोएडा में आंधी तूफान के साथ बारिश होगी. गुरुग्राम में भी रविवार को बरसात होगी. दिल्ली और एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन,गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. 

राजधानी में यातायात पर पड़ा असर

दिल्ली में बीते 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां की सड़के जलमग्न हो गई हैं. इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है.  लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, न्यू रोहतक रोड पर आनंद पर्वत लाल बत्ती के पास अधिक पानी होने के कारण जखीरा से आनंद पर्वत की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित है. यात्रियों इस रास्ते से बचने की सलाह दी गई है. 

यूपी में आंधी और बारिश के संकेत 
 
उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है. यहां पर बीते दो दिनों से हो रही बारिश अभी कुछ दिन तक बनी रहेगी. आज की बात करें तो आंधी बारिश जारी रहने की आशंका बनी हुई है. यहां पर न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. अक्टूबर माह में हो रही बारिश को लेकर दो बड़े कारण बताए गए हैं. पहला बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है तो दूसरा मानसून देश में देर से आया है और अब उसकी वापसी हो रही है. महाराष्ट्र में आईएमडी ने अगले तीन से चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और कोंकण के भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली में लगातार 12 घंटे की बारिश ने पूरा मौसम ही बदल डाला
  • अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
  • बारिश के साथ आंधी तूफान का सामना करना पड़ सकता है

संबंधित लेख

First Published : 09 Oct 2022, 08:04:05 AM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन