Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री दिलीप जायसवाल के दौरे में गाड़ियों की फौज, जानिए ईंधन बचाओ पर कैसे उबली सियासत ? कांग्रेस सांसद बोले-RSS के कार्यकर्ता आएं तो कहिए PM हिंदुस्तान को बेच दिया MP की BJP नेता कैसे बनी ब्लैकमेलर; प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर और शराब कारोबारी टारगेट, अश्लील VIDEO बनाया 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स; BJP के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास पर फोकस, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी 700 कूलर, कार जलकर खाक, इधर अंडरग्राउंड केबल पाइप जलकर खाक, आसमान में काले धुएं का गुबार डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा तनाव 11 मई को रेलवे स्टेशन से हुआ था रवाना, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद शहडोल में बिछी 2 युवक और एक लड़की की लाशें, सड़क पर चीख-पुकार मची रही इंदौर जाने के लिए निकली थी, बंद कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, प्रेमी ने जान लेकर खुद भी लगाई फांसी मंत्री दिलीप जायसवाल के दौरे में गाड़ियों की फौज, जानिए ईंधन बचाओ पर कैसे उबली सियासत ? कांग्रेस सांसद बोले-RSS के कार्यकर्ता आएं तो कहिए PM हिंदुस्तान को बेच दिया MP की BJP नेता कैसे बनी ब्लैकमेलर; प्रॉपर्टी कारोबारी, फाइनेंसर और शराब कारोबारी टारगेट, अश्लील VIDEO बनाया 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स; BJP के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स नक्सलवाद खत्म होने के बाद विकास पर फोकस, डायल-112 के 400 हाईटेक वाहनों को दिखाई हरी झंडी 700 कूलर, कार जलकर खाक, इधर अंडरग्राउंड केबल पाइप जलकर खाक, आसमान में काले धुएं का गुबार डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद बढ़ा तनाव 11 मई को रेलवे स्टेशन से हुआ था रवाना, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद शहडोल में बिछी 2 युवक और एक लड़की की लाशें, सड़क पर चीख-पुकार मची रही इंदौर जाने के लिए निकली थी, बंद कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, प्रेमी ने जान लेकर खुद भी लगाई फांसी

किसने और क्यों बनाई Cockroach Janata Party ? : 5 दिन में 70 लाख फॉलोअर्स; BJP के 87 लाख, कांग्रेस के 1.32 करोड़ फॉलोअर्स

Cockroach Janata Party Manifesto; CJI Surya Kant Vs Abhijeet Dipke Gen Z | CJP Instagram Followers: CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया पर 5 दिन में लाखों फॉलोअर हो गए हैं। बुधवार रात 10 बजे तक यह आंकड़ा इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा और X पर करीब 1 लाख 40 हजार तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फालोअर हैं।

Cockroach Janata Party Manifesto; CJI Surya Kant Vs Abhijeet Dipke Gen Z | CJP Instagram Followers: कॉकरोच जनता पार्टी महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाई है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ पार्टी के महज एक दिन में ही 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर बढ़ चुके हैं।

दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा।

पार्टी की सदस्यता के लिए 4 योग्याताएं

  1. पहली- बेरोजगारी।

  2. दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।

  3. तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत।

  4. चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।

मैनिफेस्टो जारी, 5 वादे

  • अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।

  • अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।

  • महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।

  • अंबानी और अडानी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।

  • अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा।

अभिजीत AAP में काम कर चुके, बताया कैसे आया आइडिया

अभिजीत अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वो 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं।

उन्होंने BBC को बताया, 'मैं X पर CJI का बयान देख रहा था, जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर मैंने इस पर अपनी राय दी। मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। मुझे Gen Z और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले। उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। फिर क्या था मैंने CJP बना ली।

16 मई को CJI ने कॅाकरोच वाले बयान पर सफाई दी

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी पैरासाइट और कॅाकरोच वाली टिप्पणी पर सफाई दी। उन्होनें कहा, 'मेरी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों के लिए थी, जो फर्जी और नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आ गए हैं। मीडिया, सोशल मीडिया और दूसरे सम्मानित पेशों में भी ऐसे लोग घुस आए हैं। वे परजीवियों जैसे हैं।

क्या है सीजेपी और कैसे हुई शुरुआत?

Cockroach Janata Party Manifesto; CJI Surya Kant Vs Abhijeet Dipke Gen Z | CJP Instagram Followers: कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर इसके संस्थापक और संयोजक की जानकारी दी गई है और उनका नाम अभिजीत दीपके है.

Cockroach Janata Party Manifesto; CJI Surya Kant Vs Abhijeet Dipke Gen Z | CJP Instagram Followers: अभिजीत दीपके से बीबीसी न्यूज़ मराठी ने विस्तार से बात की है जिसमें उन्होंने बताया है कि इस तरह का सोशल मीडिया कैंपेन उन्होंने किस वजह से शुरू की.

इस तरह के सोशल मीडिया कैंपेन का आइडिया कहां से आया? इस सवाल पर अभिजीत दीपके कहते हैं, "मैं ट्विटर (अब एक्स) पर सीजेई (भारत के मुख्य न्यायाधीश) का बयान देख रहा था जहां पर वो सिस्टम की आलोचना करने और राय देने के लिए देश के युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर रहे थे."

"मैंने इसे बेहद हास्यास्पद समझा क्योंकि सीजेआई को देश के संविधान का संरक्षक माना जाता है. वो संविधान जो हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आज़ादी देता है. अब एक ऐसा शख़्स जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए वो कैसे युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से कर सकता है."

"इसने मुझे ग़ुस्से और निराशा से भर दिया और ट्विटर पर मैंने इस पर अपनी राय दी. मैंने पूछा कि सब कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा. मुझे जेन ज़ी और 25 साल तक के युवाओं के कमाल के जवाब मिले और उन्होंने कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफ़ॉर्म बनाना चाहिए."

"इसने मुझे आइडिया दिया कि हमें ऑनलाइन एक पैरोडी पार्टी बनानी चाहिए, जिसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी हो. अगर आप हमें कॉकरोच कह रहे हैं तो ठीक है, हम कॉकरोच जनता पार्टी बनाते हैं. इस पार्टी में शामिल होने के लिए मैंने पात्रता तय कीं, जैसे- आपको आलसी होना होगा जैसा सीजेआई ने कहा, आपको बेरोज़गार होना होगा और आप लगातार ऑनलाइन रहने वाले हों जैसा सीजेआई ने कहा था."

"उन्होंने (सीजेआई) जिन भी शब्दों का इस्तेमाल युवाओं को बेइज़्ज़त करने के लिए किया, हमने उन्हें इस पार्टी का सदस्य बनने के लिए पात्रता रखा है. कुछ ही घंटों में इसने चमत्कार कर दिया और हर कोई इस पर प्रतिक्रिया देने लगा और ख़ुद को रजिस्टर्ड करने लगा."

"इसके बाद हमें लगने लगा कि ये बड़ा होने वाला है और सिर्फ़ मज़ाक नहीं रह गया है क्योंकि लोग निराश हो चुके थे और हमने एक वेबसाइट बनाई, पार्टी का घोषणापत्र बनाया. इंस्टाग्राम पर हमारे मिलियन फ़ॉलोअर्स (अब चार मिलियन से अधिक) हो चुके हैं और दो लाख से ज़्यादा लोगों ने ख़ुद को कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य के तौर पर रजिस्टर किया है. भारतीय राजनीति में ये काफ़ी समय के बाद अभूतपूर्व है."

अभिजीत दीपके कौन हैं?

किसी भी राजनीतिक दल या आंदोलन के लिए एक नेता बहुत ज़रूरी होता है. अभिजीत दीपके आख़िर कौन हैं?

इस सवाल पर वो कहते हैं, "मैं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से हूं. ग्रैजुएशन के लिए मैं पुणे गया. इसके बाद मुझे कुछ सालों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ काम करने का मौक़ा मिला जहां मैं उनकी कम्युनिकेशन टीम में था."

"मैं उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम करने की वजह से उनसे आकर्षित था. ये कुछ नया था जो पहली बार भारतीय राजनीति में हो रहा था. जैसे आज कॉकरोच जनता पार्टी नई है, ऐसा ही मुझे लगा कि वो कुछ नया बदलाव लाने जा रहे हैं.

मैंने कुछ समय के लिए उनके साथ काम किया फिर मुझे लगा मुझे और पढ़ने की ज़रूरत है और मैं घर पर मास्टर्स की तैयारी करने लगा. मुझे बोस्टन यूनिवर्सिटी से बुलावा आया. मैं दो साल से यहां पर हूं और अपनी ग्रैजुएशन पूरी की है."

कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र काफ़ी ध्यान खींचने वाला है. इस पर अभिजीत कहते हैं, "मुझे लगता है कि घोषणापत्र इस समय भारत के लोकतंत्र और वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में बताता है.

हम लगातार देख रहे हैं कि वो जज जिन्हें निष्पक्ष रहना होता है, जिनका सरकार से कुछ लेना-देना नहीं होना चाहिए वो रिटायरमेंट के बाद सरकार से लाभ ले रहे हैं. ये बहुत ख़तरनाक है क्योंकि न्यायपालिका को स्वतंत्र रहना होता है. अगर न्यायपालिका भी सरकार की राह पर चलेगी तो फिर क्या रह जाएगा. फिर लोकतंत्र को कौन बचाएगा."

"दूसरी बात महिला के प्रतिनिधित्व को लेकर है. मैं बचपन से सुनता आया हूं कि महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा लेकिन आज तक ये नहीं हुआ. अगर महिलाओं को आरक्षण देना है तो उन्हें 50 फ़ीसदी आरक्षण दीजिए."

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन