Logo
Breaking News Exclusive
₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने

भगवान राम के घर चढ़ावा चोरी की इनसाइड स्टोरी : योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ?

Ayodhya Ram Mandir Donation Chori LIVE Updates; Champat Rai Tinnu Yadav SRJBTK Trust | Arvind Kejriwal BJP AAP SP: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Chori LIVE Updates; Champat Rai Tinnu Yadav SRJBTK Trust | Arvind Kejriwal BJP AAP SP: चंपत के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी।

एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस वक्त चंपत को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि उन्हें हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अब ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाएगा।

चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। इसके बाद गुरुवार देर रात रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Ayodhya Ram Mandir Donation Chori LIVE Updates; Champat Rai Tinnu Yadav SRJBTK Trust | Arvind Kejriwal BJP AAP SP: शुक्रवार को सभी 8 आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।

अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सोमवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपए बरामद किए गए हैं।

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। अनुकल्प लवकुश का जीजा है। ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं। वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है।

संजय राउत ने पूछा- उद्धव की ईंट कहां गई, केजरीवाल बोले- महापाप हुआ

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को 'X' पर पूछा, ‘राम मंदिर के लिए उद्धव की दान की हुई 4 किलो चांदी की कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।’

दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। FIR दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सनातन के मूल्यों को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी।'

चंपत राय के बारे में पढ़िए

चंपत राय को साल 1991 में उन्हें क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाकर अयोध्या भेजा गया। 1996 में वे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री बनाए गए। साल 2002 में संयुक्त महामंत्री और फिर अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए।

लोग प्यार से उन्हें रामलला का पटवारी भी कहते हैं। चंपत राय बिजनौर के नगीना कस्बे के सरायमीर मोहल्ले के रहने वाले हैं। चंपत के पिता रामेश्वर जीवन के शुरुआती दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य थे।

इसी वजह से चंपत राय ने भी RSS जॉइन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद धामपुर के RSM डिग्री कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर बन गए। 1975 में आपातकाल के दौरान 18 महीने जेल में रहे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और संघ के प्रचारक बन गए।

केजरीवाल बोले- चढ़ावा चोरी में बहुत बड़े-बड़े राक्षस शामिल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- भगवान राम के यहां, उनके घर में महा डकैती हो गई है। भगवान राम का आभूषण, उनका हार, उनकी पादुका, उन पर चढ़ाए गए चांदी-सोना, हीरे और अरबों रुपए का कैश भगवान राम के घर से चोरी हो गया। इस चोरी में बहुत बड़े-बड़े राक्षस शामिल हैं।

लोग आहत हुए हैं। मैं भी आहत हूं। इसलिए आज दर्शन करने आया हूं। जिन लोगों ने चोरी की है, बदकिस्मती से उन्हीं को कार्रवाई करनी है। वो अपने को पूरी तरह से बचाने में लगे हैं। फर्जी SIT बनी, फर्जी FIR हुई। उस FIR में छोटे-छोटे प्यादों को आरोपी बनाया गया है। बड़े लोगों का नाम नहीं है। बड़े-बड़े राक्षसों को बचाने की कोशिश की जा रही है। ये सभी हिंदुओं के जले पर नमक छिड़ने की बात है।

कांग्रेस बोली- बड़े लोगों की मिलीभगत के बिना क्या छोटा कर्मचारी चोरी कर सकता है?

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे की भयानक लूट हुई है। भगवान श्री राम की आस्था के चलते देश के गांवों से, गरीब लोगों से चंदा इकट्ठा किया गया था, जिसे लूट लिया गया। लेकिन, जब FIR हुई तो उसमें छोटे कर्मचारियों का नाम डाल दिया गया। सवाल है कि बड़े-बड़े लोगों की मिलीभगत के बिना क्या कोई छोटा कर्मचारी CCTV बंद कर हजारों करोड़ का चंदा चोरी कर सकता है?

JDU सांसद बोले- घटना दुखद, SIT रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू

JDU सांसद संजय झा ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा- राम मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है। लोगों की आस्था और विश्वास उससे जुड़े हैं। यह घटना दुखद है लेकिन सरकार ने SIT का गठन किया है, SIT ने रिपोर्ट दे दी है और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन