Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

: Couple Therapy: शादीशुदा जिंदगी में नज़र आए ये 5 संकेत तो समझ लें आपको 'कपल थेरेपी' की है ज़रूरत

News Desk / Wed, Jan 11, 2023


हाइलाइट्स

कपल के बीच बातचीत बंद होने पर काम आती है कपल थेरेपी.
रिश्‍तों को मजबूत बना सकती है कपल थेरेपी.

Couple Therapy: शादीशुदा रिश्‍ता बेहद नाजुक होता है. इसमें छोटी सी दरा‍र कब नासूर बन जाए पता ही नहीं चलता. कपल्‍स के बीच लड़ाई-झगड़े होना, एक-दूसरे को समय न देना या बात न करना सामान्‍य है, लेकिन जब पति-पत्नी एक-दूसरे की परवाह करना या फ्रिक करना बंद कर दें तो रिश्‍ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है. ऐसे रिश्‍तों को संजोने और बचाने के लिए अ‍क्‍सर ‘कपल थेरेपी’ का सहारा लिया जाता है. ये कपल्स के पास रिश्‍ते को बचाने का आखरी प्रयास हो सकता है. कपल थेरेपी के अंतर्गत थेरेपिस्‍ट के पास आना रिश्‍ते के लिए बीमा कराने जैसा हो सकता है, जो रिश्‍ते के फायदों के बारे में कपल को आगाह करते हैं. इससे पहले उन संकेतों के बारे में जानना जरूरी है जो कपल थेरेपी को अपनाने का इशारा करते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ये भी पढ़ें: कहीं आप गलत इंसान को तो नहीं कर रहे डेट? इन 5 संकेतों से अभी कर लें पहचान

जब रिश्‍ते की चमक खो गई हो
होल हार्ट रिलेशनशिप्‍स डॉट कॉम के अनुसार, जब कपल की लाइफ में चीजों की अहमियत कम हो जाती है तो रिश्‍ते की चमक खोने लगती है. किसको क्‍या पसंद और वह कैसी लाइफ व्‍यतीत कर रहा है, ये जानना जरूरी है ताकि रिश्‍तों में नयापन और लाइफ में स्‍पार्क बना रहे. कपल थेरेपी रिश्‍तों की पुरानी चमक को वापस लाने में मदद कर सकती है.

पुरानी चीजों को याद करना
कई बार कपल्‍स लड़ने के लिए टॉपिक तलाशते रहते हैं. ऐसे में कई बार वे उन चीजों को लड़ाई में शामिल कर लेते हैं, जो पहले घटित हो चुकी हो. वे पुरानी बातों को याद करके लड़ाई का बहाना ढूंढते हैं. ऐसे में उन्‍हें कपल थेरेपी की आवश्‍यकता पड़ सकती है, जो कपल को वर्तमान में जीना सिखा सकती है और पुराने किस्‍सों को सुलझाने में मदद कर सकती है.

जब बात करना मुश्किल हो जाए
जब कपल्‍स के बीच बातचीत बंद हो जाए या मुश्किल हो जाए तो समझिए कपल थेरेपी की आवश्‍यकता है. थेरेपी के दौरान दोनों भागीदारों को सुरक्षित वातावरण दिया जाता है ताकि वे खुलकर बात कर सकें. इससे कपल्‍स के बीच की अनबन और मनमुटाव को कम करने का प्रयास किया जाता है.

एक साथ समय न बिताना
लाइफस्‍टाइल और वयस्‍तता के कारण कई बार कपल एक साथ क्‍वालिटी टाइम नहीं बिता पाते. जो लड़ाई और कलेश का कारण बन सकता है. कपल थेरेपी के माध्‍यम से कपल को पूरा समय दिया जाता है ताकि वे क्‍वालिटी टाइम बिता पाएं और रिश्‍ते को मजबूत बना सकें.

ये भी पढ़ें: एक-दूसरे के प्रति आभार जताना, थैंक यू कहना भी है जरूरी, रिश्तों में बना रहेगा अपनापन और प्यार

बातें छुपाना
जब कपल आपस में एक-दूसरे से बातें छुपाने लगें तो समझिए रिश्‍ते में दूरियां आ रही हैं. ऐसे में थेरेपिस्‍ट कपल के बीच की दूरियों को कम करने का काम करता है. साथ ही उन बातों को भी सुलझा सकता है जो लड़ाई का कारण हो. रिश्‍तों को टूटने से बचाने के लिए कपल थेरेपी का सहारा लिया जा सकता है. ये थेरेपी कपल को रिश्‍ते की अहमियत समझाती है साथ ही रिश्‍ते को कैसे नए सिरे से शुरू किया जाए इसकी जानकारी देती है.

Tags: Couple, Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन