Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: Liger के पिटने के बाद विजय देवरकोंडा करेंगे नुकसान की भरपाई

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

[ad_1]

मुंबई
किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले लोग सोशल मीडिया पर उसका बायकॉट करने लग जाते हैं। जब वह रिलीज होती है तो फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार करने लगते हैं। और फिर बॉलीवुड फिल्मों का ऐसा बंटाधार होता है कि मेकर्स और एक्टर्स को अपनी जेब से भरपाई करने की नौबत आ जाती है। लाइगर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है।

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पिछले काफी समय से साउथ का सिनेमाघरों में बोलबाला रहा है, ऐसे में इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि ‘लाइगर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा ने हिंदी में तो वहीं अनन्या पांडे ने साउथ में डेब्यू किया है। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। जिसके बाद विजय देवरकोंडा ने बड़ा फैसला लिया है।

हाल ही में जब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई तो आमिर खान ने दरियादिली दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया। आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के लिए फीस ही नहीं ली। उन्होंने अपनी पूरी फीस छोड़ दी थी। अब विजय देवरकोंडा की लाइगर भी फ्लॉप हो गई है। ऐसे में उन्होंने 6 करोड़ रुपये ज्यादा रकम प्रोड्यूसर्स को लौटाने का फैसला किया है। बता दें कि विजय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपये फीस ली थी।

विजय देवरकोंडा की लाइगर के लिए मेकर्स ने जमकर प्रमोशन किया था। एशिया कप 2022 के दौरान भी अभिनेता स्टेडियम में नजर आए थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार वह हवाई चप्पल पहनकर घूमते भी दिखाई दिए। हालांकि इन सबका फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा और लाइगरबुरी तरीके से पिट गई। जिसके बाद पुरी जगन्नाथ ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को रकम लौटाने का भी फैसला किया।

विजय देवरकोंडा अभी उनकी आने वाली फिल्म ‘जन गण मन’ पर काम कर रहे हैं। वह भी पैन इंडिया फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए भी हाई बजट बनाया गया था, लेकिन अब लाइगर की हालत को देखते हुए  मेकर्स ने बजट घटा दिया है। क्योंकि पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा दोनों ने ही इस फिल्म के लिए अपनी फीस भी छोड़ दी है। और ये फ्री में काम कर रहे हैं।

 


[ad_2]
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन