Logo
Breaking News Exclusive
कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज

: MP में युवक-युवती को दी तालिबानी सजा, गले में टायर डालकर की मार-पीट, जानें क्या थी वजह

MP CG Times / Tue, Sep 21, 2021

धारः आदिवासी बहुल धार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक नाबालिग बच्ची और एक युवक-युवती को गले में टायर डालकर नचाया गया. इतना ही नहीं तीनों के साथ मारपीट भी की गई. इसे भी पढ़ें: कर्ज तले शिवराज सरकार: इसकी खरीदी से कर्जदार हुआ मध्य प्रदेश, 68 हजार करोड़ के कर्ज पर हर रोज लगता है 14 करोड़ ब्याज ! हैरानी की बात ये है कि ये सब दिन के उजाले में हुआ और किसी ने भी पीड़ितों की मदद नहीं की. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और पुलिस ने 5 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी CM बदलने की सुगबुगाहट तेज, बढ़ाई गई सिंहदेव की सुरक्षा ! क्या है मामला खबर के अनुसार, घटना धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के एक गांव कुंडी खांड़ापुर की है. दरअसल एक लड़का गांव की ही लड़की को भगा ले गया. हालांकि लड़की के परिजनों ने दोनों युवक-युवती को ढूंढ निकाला. परिजनों को शक था कि नाबालिग बच्ची ने दोनों को भगाने में मदद की. इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिर अचानक दिल्ली रवाना, राजनीतिक कयासों के बीच कह दी ये बड़ी बात यही वजह रही कि आरोपियों ने घर से भागे युवक युवती के साथ ही नाबालिग बच्ची को भी मारा-पीटा और तीनों को बंधक बनाकर रखा. आरोपियों ने पीड़ितों के गले में टायर डालकर लोक गीतों पर नचाया भी. पीड़िता नाबालिग बच्ची ने बीती रात थाने में इस घटना की रिपोर्ट लिखवाई है. जिसमें पीड़िता ने बताया कि बीती 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे उसके पिता आए और बोले कि अन सिंह के घर तुम्हें बुला रहे हैं. जब पीड़िता अपने पिता के साथ अन सिंह के घर पहुंची तो वहां अन सिंह, सुनील पुत्र रमेश, रमेश पुत्र बट्टू, अन सिंह पुत्र बट्टू, सुबलिया पुत्र बट्टू और नजदीकी गांव रेहरड़ा निवासी बन सिंह मौजूद थे. उन्होंने गोविंदा नामक युवक को बंधक बनाया हुआ था. पीड़ित नाबालिग ने बताया कि पांचों ने उनके परिवार की युवती को भगाने में मदद करने का आरोप लगाया. पीड़िता के अनुसार, पांचों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और मारा-पीटा भी. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद अनसिंह के घर पर उसे, युवक-युवती को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. साथ ही उसके पिता को वहां से डरा-धमकाकर भगा दिया. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि अगले दिन यानी कि 13 सितंबर को उन तीनों को कमरे से बाहर निकाला गया और गले में टायर डालकर लोक गीतों पर नाचने को कहा गया. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और एक आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ भी पकड़ा. कई घंटे तक आरोपियों ने पीड़ितों को इसी तरह परेशान किया. इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो की तलाश की जा रही है. धार के एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने धारा 354 और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन