Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

शहडोल में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा : कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

MP CG Times / Mon, Sep 7, 2026

एमपी के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा-दो में रविवार शाम एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के पास स्थित कुएं में पानी निकालते समय पैर फिसलने से 13 साल की बच्ची कुएं में गिर गई। अपनी आंखों के सामने बहन को डूबता देख 14 साल का भाई भी बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया।

अफसोस कि गहरे पानी में डूबने से दोनों मासूमों की जान चली गई। एक साथ दो-दो बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम छा गया है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा: बहन के चिल्लाते ही कुएं में कूदा भाई

घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। उदयभान गोंड की 13 वर्षीया बेटी शिवानी गोंड घर के पास स्थित कुएं पर नहाने गई थी। कुएं से पानी निकालते वक्त अचानक शिवानी का पैर फिसल गया और वह संतुलन बिगड़ने से सीधे गहरे कुएं में जा गिरी।

बहन को पानी में जिंदगी और मौत से जूझता देख उसका 14 वर्षीय भाई अमित सिंह गोंड बिना एक पल गंवाए उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने और दलदल की वजह से दोनों ही बाहर नहीं निकल सके और डूबने से दोनों की मौत हो गई।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण भागकर कुएं के पास पहुंचे। काफी मशक्कत और कोशिशों के बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों की पहचान अमित सिंह गोंड (14 वर्ष) और शिवानी गोंड (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों अपने पिता उदयभान गोंड के सहारे थे। एक साथ दो चिरागों के बुझ जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस दूसरे एंगल्स से भी कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए ब्यौहारी सिविल अस्पताल भेजा। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

ब्यौहारी पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में यही बात सामने आई है कि बहन को बचाने के प्रयास में भाई कुएं में कूदा था। हालांकि, पुलिस हादसे के सभी संभावित पहलुओं और दूसरे एंगल्स की भी बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन