Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख कैश : फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध खैर लकड़ी के परिवहन और फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में महासमुंद पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले स्थित मुड़पार गांव के मकान में दबिश देकर 81 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस पूरी रकम को अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया है और अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत संपत्ति की कुर्की (Attachment) की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

23,350 किलो खैर लकड़ी का मामला: फर्जी NOC से चल रही थी तस्करी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे अंतर्राज्यीय/अंतरजिले तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर हुआ था।

तस्करों ने 23,350 किलोग्राम भारी-भरकम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए फर्जी NTPS NOC (National Transit Pass System) तैयार कर ली थी।

इस फर्जी एनओसी को असली दस्तावेज की तरह दिखाकर वन विभाग और पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा रही थी।

मामला पकड़ में आते ही पिथौरा थाने में धोखाधड़ी व वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

थैले में ठूंसकर रखे थे नोट: 500 रुपए की मिलीं 162 गड्डियां

जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सबूत मिले कि लकड़ी तस्करी से कमाई गई मोटी रकम आरोपी के गांव वाले मकान में छिपाकर रखी गई है। पुलिस ने तत्काल न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया।

पुलिस टीम ने 7 सितंबर को मुड़पार स्थित आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान की चारों तरफ से घेराबंदी कर तलाशी ली।

मकान के केयरटेकर और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब कमरे की तलाशी ली गई तो एक बड़ा थैला बरामद हुआ।

थैले को खोलने पर उसमें से 500-500 रुपए के कड़क नोटों की 162 गड्डियां निकलीं। कुल 16,200 नोट गिने गए, जिनकी कुल कीमत 81 लाख रुपए आंकी गई।

अब होगी घर-जमीन की कुर्की, बैक-टू-बैक एक्शन में पुलिस

महासमुंद पुलिस ने मौके पर ही पूरे 81 लाख रुपए की जब्ती बना ली। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंचाकर यह अवैध संपत्ति अर्जित की है। यही वजह है कि पुलिस अब अदालत के जरिए आरोपी की अन्य संपत्तियों को भी अटैच/कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन