Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: छत्तीसगढ़ में EVM से नहीं होगा निकाय चुनाव: बैलेट पेपर से वोटिंग, कांग्रेस बोली-घबरा रही है BJP

MP CG Times / Fri, Dec 27, 2024

Chhattisgarh will not have civic elections through EVM: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। सरकार ने बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का फैसला किया है। ज्यादा उम्मीदवार होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। दूसरी ओर आरक्षण प्रक्रिया में हो रही देरी पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा चुनाव में जाने से डर रही है। सरकार में जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है। वह लगातार बहाने बना रही है। पहले अध्यादेश और अब पंचायत अध्यक्षों और महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। राज्य निर्वाचन आयोग भी तैयार दरअसल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी कर ली है। सरकार ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी। प्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अरुण साव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण किया जा रहा है। इसी तरह निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया गया है। 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण साव ने आगे कहा कि इस बीच कई नए निकायों का गठन हुआ है। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया है। यह सब तैयार करने में काफी समय लगा। 7 जनवरी तक नगरीय निकायों में अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण तय कर दिया जाएगा। सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं से पहले सभी चुनाव करा लिए जाएंगे साव ने कहा कि पहले साल में एक बार मतदाता सूची तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है, ताकि नए मतदाता आसानी से अपना नाम जुड़वा सकें। उन्होंने कहा कि मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले सभी चुनाव करा लिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 से 24 मार्च तक होगी। सरकार की ओर से डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि परीक्षा से पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। 7 जनवरी तक तय होगा आरक्षण 27 दिसंबर को होने वाली आरक्षण प्रक्रिया की तारीख भी आगे बढ़ा दी गई है। अब यह प्रक्रिया नए साल में 7 जनवरी 2025 को होगी। इसका मतलब यह है कि आचार संहिता भी 7 जनवरी के बाद ही लगने की संभावना है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लगनी है। गुरुवार को अचानक आरक्षण प्रक्रिया की तारीख बदल दी गई। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन