Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

शादीशुदा महिला की फांसी लगाने का लाइव VIDEO : बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में LIVE वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को महिला के मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह खुद फंदे पर झूलती नजर आ रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि, महिला सोशल मीडिया के लिए ‘रील’ बनाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हादसा हो गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, कोष्टापारा निवासी विशाखा देवांगन (22) की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। उसका पति शुभम देवांगन जूता चप्पल की दुकान में काम करता है। मंगलवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी सास घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो विशाखा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी हुई थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मोबाइल में मिला डेढ़ घंटे का वीडियो

पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग मोड में मिला। जांच में मोबाइल से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बरामद हुआ है। वीडियो में विशाखा पंखे पर साड़ी बांधकर फंदा तैयार करती दिखाई दे रही है। कुछ सेकंड बाद उसका पैर फिसल जाता है और वह फंदे पर झूलने लगती है।

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि वह खुद को बचाने के लिए फंदा काटने का प्रयास कर रही है, लेकिन सफल नहीं हो पाती।

रील बनाने के एंगल से भी जांच

घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता रील या वीडियो बनाने के दौरान हादसे का शिकार हुई होगी। हालांकि पुलिस ने अभी इस एंगल से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। वीडियो समेत कई डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

इस मामले में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, विशाखा के परिजन सुबह काम पर चले गए थे। दोपहर में उसकी सास घर लौटी तो अंदर का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन रिकॉर्डिंग स्थिति में मिला है। उसमें आत्महत्या की घटना रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इनका परिवार मजदूर वर्ग से है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन