Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप: पिकअप में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया, फिर करते रहे रेप

Chhattisgarh Raigarh girl gangrape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही युवती को 2 नाबालिग समेत 4 लोगों ने घर छोड़ने के बहाने पिकअप वाहन में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी पिकअप को सुनसान इलाके में ले गए। जहां चारों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती चिल्लाई तो उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म करते रहे। आरोपी युवती को वहीं छोड़कर भाग गए। युवती किसी तरह घर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती बुधवार दोपहर 12 बजे पचधारी डैम में नहाने के लिए अकेली गई थी। शाम को जब वह लौटी तो उसकी कुर्ती फटी हुई थी। यह देखकर उसकी दादी ने पूछताछ की तो युवती ने आपबीती बताई।

पड़ोस के लड़कों ने लिफ्ट का लालच देकर उसे अपने साथ ले गए

पीड़िता ने बताया कि वह पचधारी डैम से नहाकर घर आ रही थी। तभी उसके पड़ोस के 2 नाबालिग समेत 4 लोग पुल के पास बैठे थे। लड़की को देखकर चारों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की। वह पिकअप में बैठ गई।

लेकिन आरोपी लड़की को घर छोड़ने की बजाय सुनसान इलाके में ले गए। लड़की ने विरोध किया तो उसे धमकाया। वे उसे पीटते रहे, फिर चारों ने लड़की का मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

4 आरोपी और 2 नाबालिग पुलिस हिरासत में

घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची। गुरुवार को लड़की के पिता ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें अनिप जाटवर (19), लकी अजगले (19) और 15 व 17 साल के 2 नाबालिग शामिल हैं।

पिता सब्जी बेचने शहर गए थे

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं। बुधवार को भी रोजाना की तरह वह सुबह सब्जी बेचने गए थे।

दोपहर में जब वह घर पहुंचे तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी, लेकिन यह सोचकर कि वह पड़ोस में होगी, वह फिर सब्जी बेचने चले गए और रात को जल्दी सो गए। सुबह उनकी मां ने उन्हें मामले की जानकारी दी।

मामला महिला थाने को भेजा गया

कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला महिला थाने को सौंप दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन