Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: प्रेमिका को खिलाई अबॉर्शन की दवा, मौत: 5 महीने की थी प्रेग्नेंट, अस्पताल में भर्ती कर भागा ब्वॉयफ्रेंड, ​​​​​​परिवार को थी अफेयर की जानकारी

Chhattisgarh Ambikapur pregnant girlfriend took abortion medicine and died: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रेमी ने 5 माह की गर्भवती प्रेमिका को गर्भपात की गोलियां खिला दीं। हालत बिगड़ने पर युवक ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मां मीना पावले का कहना है कि बेटी के लिए शादी के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वह कहती थी कि अभी शादी नहीं करेगी। गर्भवती होने के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था। वह उसे रखना भी नहीं चाहता था। युवक और उसके मामा ने बेटी की पिटाई करने के बाद उसे जबरन गर्भपात की गोली खिला दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

5 साल से चल रहा था अफेयर

जानकारी के मुताबिक मायापुर निवासी प्रिया पावले (22) का करीब 5 साल से उसी मोहल्ले के गोलू विश्वकर्मा से अफेयर चल रहा था। इसी बीच युवती करीब 5 माह की गर्भवती हो गई। रविवार को गर्भपात की दवा खाने के बाद प्रिया पावले की हालत बिगड़ गई। प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, प्रेमी गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी।

प्रेमिका लड़की को भर्ती कराकर भाग गई

लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ तो डॉक्टर ने उसे तुरंत भर्ती कर लिया। डॉक्टरों को पता चला कि लड़की गर्भवती है। उसने गर्भपात की दवाई खा ली थी, इसलिए उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।

प्रिया के साथ अस्पताल गई छोटी बहन ने उसकी मां मीना पावले को फोन कर अस्पताल आने को कहा। मीना पावले जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी बेटी ने गर्भपात की दवाई खा ली है। उसकी मौत हो गई है।

परिवार को थी प्रेम संबंध की जानकारी

प्रिया पावले के पिता दिनेश पावले की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां और बहन के साथ रह रही थी। परिवार को प्रिया के प्रेम संबंध की जानकारी थी। कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल स्टेटस में गोलू विश्वकर्मा के साथ अपनी फोटो शेयर की थी।

मां का आरोप- जबरन खिलाई दवा

मां मीना पावले ने आरोप लगाया है कि प्रिया पावले को उसके प्रेमी गोलू विश्वकर्मा और मामा मनोज विश्वकर्मा ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस ने मामले में मीना पावले का बयान भी दर्ज किया है।

मामले की जांच की जा रही है- एएसपी

इस मामले में सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रिया पावले का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन