Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

मंत्री गाड़ी में बैठी रहीं और PA ने दिखाई दबंगई : फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी

छत्तीसगढ़ में सत्ता के नशे और वीआईपी धौंस का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के PA ओम प्रकाश राजवाड़े ने लहपटरा टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे एक टोल कर्मचारी के साथ बदसलूकी करते हुए तड़ातड़ 5 थप्पड़ जड़ दिए।

घटना 2 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब मंत्री का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। थप्पड़बाज़ी और मारपीट की यह पूरी शर्मनाक वारदात टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तमतमा कर उतरे PA ने शुरू कर दी पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मंत्री ने अपना फॉलो वाहन हटा दिया है। मंत्री के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां थीं।

काफिले में आगे चल रही इनोवा गाड़ी जैसे ही टोल से गुजरी, ऑटोमैटिक सिस्टम से टोल बूम नीचे गिर गया। इनोवा के ठीक पीछे चल रही मंत्री की फॉर्च्यूनर कार पर बूम गिर गया, जिससे गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ।

हाथ जोड़ता रहा कर्मचारी, PA मारते रहे थप्पड़

गाड़ी रुकते ही तमतमाए PA ओम प्रकाश राजवाड़े नीचे उतरे। उन्होंने टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े से गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारी हाथ जोड़कर अपनी गलती न होने की दुहाई देता रहा, लेकिन PA ने उस पर तड़ातड़ थप्पड़ बरसा दिए। बाद में मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर PA को पीछे किया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गाड़ी के अंदर ही बैठी रहीं।

थाने पहुंचे ग्रामीण, बोले— 'FIR दर्ज नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन'

गुरुवार (3 सितंबर) को पीड़ित टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण (MLC) करा लिया है।

ग्रामीणों का अल्टीमेटम, बाद में समझौता

"एक गरीब कर्मचारी जो ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहा था, उसके साथ सरेआम मारपीट की गई है। अगर पुलिस दबाव में आकर मंत्री के PA पर नामजद FIR दर्ज नहीं करती है, तो लहपटरा के ग्रामीण और टोल कर्मचारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।" हालांकि अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

क्यों गिरा बूम?

टोल प्रबंधन के अनुसार फॉलो वाहन न होने के कारण टोल कर्मचारी यह पहचान नहीं सका कि पीछे आ रही गाड़ी मंत्री के काफिले की है। जैसे ही पहली गाड़ी (इनोवा) क्रास हुई, सिस्टम ने ऑटोमैटिक बूम नीचे कर दिया। फिलहाल इस मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन