Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: सावित्री मंडावी ने पूरा किया कांग्रेस का सपना, भानुप्रतापपुर में जीत के साथ बनाया नया रेकॉर्ड

News Desk / Fri, Dec 9, 2022


रायपुर: कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी में जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर सीट को कांग्रेस की परंपरागत सीट कहा जाता है लेकिन किसी सीट पर कोई भी पार्टी जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई थी। ये पहला मौका है जब यहां किसी पार्टी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस की परंपरागत सीट होने के बाद भी बीजेपी यहां से कई बार चुनाव जीती है। सावित्री मंडावी ने उपचुनाव में बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। भानुप्रतापपुर सीट अविभाजित छत्तीसगढ़ के समय बनी थी। उसके बाद से इस सीट में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीन बार चुनाव नहीं जीती थी। 2022 में कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगाकर वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को तोड़ दिया है।

मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यहां पहली बार 2003 में चुनाव हुए थे। अब तक इस सीट में 4 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2003 में सबसे पहले बीजेपी के देवलाल दुग्गा ने जीत दर्ज की थी। 2008 में बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम ने जीत दर्ज की। इसके बाद से इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा बन गया। 2013 के चुनाव में कांग्रेस के मनोज मंडावी ने जीत दर्ज की। 2018 में फिर से मनोज मंडावी ने जीत दर्ज की।

1962 में बनी थी सीट
अविभाजित मध्यप्रदेश में साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट बनी थी। इस सीट में कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस और भाजपा ने यहां से लगातार दो बार जीत तो दर्ज की पर कभी लगातार तीन बार नहीं जीत पाईं। इस सीट पर कांग्रेस की लगातार तीसरी बार जीत इस बात को साबित करती है कि यह सीट कांग्रेस का गढ़ बनती जा रही है। भानुप्रतापपुर की जीत कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम है कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इसे भी पढ़ें-
सरकारी नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरीं सावित्री मंडावी, बीजेपी नेता को हराकर लिया पति की हार का बदला

कैसा रहा रिजल्ट
भानुप्रतापुर उपचुनाव में कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 वोटों से हरा दिया। सावित्री मंडावी को कुल 65, 327 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 44,229 वोट मिले। वहीं, बड़ी बात रही पहली बार चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने 23,371 वोट हासिल किए।

रिपोर्ट- रोहित बर्मन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन