Logo
Breaking News Exclusive
हाई कोर्ट ने सहायक संचालक के पक्ष में सुनाया फैसला… कोख से तौली गई जिंदगी, रिश्ते के भीतर पनपी साजिश, जानिए कैसे तड़पा-तड़पाकर मार डाला पति ? गरियाबंद में क्या सिस्टम ने छीनी सांसें, पिता बोले-इकलौता बेटा था, इलाज मिलता तो बच जाता, अब सब कुछ खत्म गरियाबंद आदिवासी विभाग ने कर्मचारियों को हटाया, 8 महीने की सैलरी कौन डकार गया ? चिल्लाई तो नहर में फेंककर हत्या कर दी, जानिए कैसे पकड़ा गया कातिल ? अर्धनग्न होकर बर्फ पर घूमी लेडी इन्फ्लुएंसर, साड़ी उतार अंडरगारमेंट में रील बनाई; VIDEO वायरल केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; पापा Ajit Pawar के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट, पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, खून के धब्बे मिटाए, Neeraj Grover Murder Story घर में घुसकर हंसिए से गला रेत किया कत्ल, ढाई साल का प्यार बना हत्या की वजह हाई कोर्ट ने सहायक संचालक के पक्ष में सुनाया फैसला… कोख से तौली गई जिंदगी, रिश्ते के भीतर पनपी साजिश, जानिए कैसे तड़पा-तड़पाकर मार डाला पति ? गरियाबंद में क्या सिस्टम ने छीनी सांसें, पिता बोले-इकलौता बेटा था, इलाज मिलता तो बच जाता, अब सब कुछ खत्म गरियाबंद आदिवासी विभाग ने कर्मचारियों को हटाया, 8 महीने की सैलरी कौन डकार गया ? चिल्लाई तो नहर में फेंककर हत्या कर दी, जानिए कैसे पकड़ा गया कातिल ? अर्धनग्न होकर बर्फ पर घूमी लेडी इन्फ्लुएंसर, साड़ी उतार अंडरगारमेंट में रील बनाई; VIDEO वायरल केबिन क्रू पिंकी का पिता को आखिरी कॉल; पापा Ajit Pawar के साथ फ्लाइट है, आपसे बात कराऊंगी महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट... ओह शिट, पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, खून के धब्बे मिटाए, Neeraj Grover Murder Story घर में घुसकर हंसिए से गला रेत किया कत्ल, ढाई साल का प्यार बना हत्या की वजह

डेडबॉडी के सामने एक्ट्रेस ने SEX किया : लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, खून के धब्बे मिटाए, Neeraj Grover Murder Story

नीरज ग्रोवर हत्याकांड के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर अपनी दोस्त एक्ट्रेस मारिया सुसईराज के घर गए और लापता हो गए। एक्ट्रेस मारिया ने नीरज के परिवार के साथ उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस जांच में नीरज के मोबाइल पर आई एक कॉल की मदद से मारिया पर शक हुआ, जिसके बाद वो लगातार गुमराह करने वाले बयान देने लगीं।

मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे।

नीरज की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि नीरज की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने नीरज का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया।

नीरज ग्रोवर हत्याकांड के पार्ट- 2 में कहानी आगे-

मारिया के शॉकिंग बयान के बाद 22 मई 2008 को मुंबई पुलिस की टीम ने जेरोम मैथ्यू को कोच्चि से हिरासत में लिया।

जेरोम मैथ्यू की गिरफ्तारी कोच्चि से हुई थी।

जेरोम मैथ्यू की गिरफ्तारी कोच्चि से हुई थी।

कुछ देर तक अलग-अलग कहानियां सुनाने के बाद उन्होंने कहा कि नीरज की हत्या की मास्टरमाइंड मारिया हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे।

दोनों को कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया गया। मारिया इस बयान पर अड़ी थीं कि जेरोम ने नीरज की हत्या की और उनका रेप किया। नीरज की हत्या करने के बाद जेरोम ने उन्हें धमकी दी कि अगर किसी को कुछ कहा, तो वो उन्हें भी मार देंगे।

ऐसे में मारिया को मजबूरन उनका साथ देना पड़ा और लाश के टुकड़े करने पड़े। 22 मई को मारिया पुलिस को मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर मनोर के जंगल लेकर गई, जहां सुनसान झाड़ियों में उन्होंने नीरज की लाश ठिकाने लगाई थी।

मनोर की वो जगह जहां नीरज की लाश के टुकड़े जलाए गए थे।

मनोर की वो जगह जहां नीरज की लाश के टुकड़े जलाए गए थे।

एक स्पॉट पर पहुंचकर मारिया ने जमीन की तरफ इशारा किया। जगह देखकर मालूम पड़ता था कि मानों किसी ने कचरा जलाया हो। पुलिस पास पहुंची तो वहां लाश के कुछ अधजले टुकड़े, कुछ हड्डियां, जले हुए फूल, कुछ बोतलें और जले हुए कपड़े थे। छानबीन की गई तो उस जगह एक मोतियों की माला थी, जिसमें भगवान गणेश का पेंडेंट था।

नीरज के पिता अमरनाथ ग्रोवर और कुछ दोस्तों ने कन्फर्म किया कि वो पेंडेंट नीरज का ही था।

मारिया का कन्फेशन, जिसमें बयां की गई उस रात की कहानी…

“मेरा नाम मिस मारिया जोसेफ सुसईराज है। घटना के दिन मैं मलाड (वेस्ट) में रह रही थी। 6 मई 2008 को मैंने मलाड (पश्चिम) में किराए पर एक फ्लैट लिया था। मैं मार्च 2008 से नीरज ग्रोवर को जानती थी। वह मेरे दोस्त थे। मार्च 2008 से मैं उनसे फोन पर संपर्क में थी। 29 अप्रैल 2008 से घटना की तारीख तक मैं उनसे रोज मिलती रही थी।

6 मई 2008 को मैं पूरे दिन सामान की खरीदारी कर रही थी। उस दिन रात करीब 10:30 बजे नीरज ने मुझे कॉल किया।। मैंने उनसे कहा था कि मैं नहीं मिल सकती क्योंकि मैं थकी हुई थी। रात करीब 11:00 बजे, मैं अपने पड़ोसी के घर से नहाकर बाहर आई, तो मैंने देखा कि नीरज मेरे घर के दरवाजे पर खड़े थे। मैंने उन्हें अपनी पड़ोसी दोस्त मिस मयूरी से मिलवाया। फिर हम मेरे घर के अंदर गए। मैंने उनसे पूछा कि वह क्यों आए हैं। उन्होंने कहा कि वह घर जमाने में मेरी मदद करना चाहते हैं।”

मारिया इसी धीरज सोलिटियर बिल्डिंग की चौथी मंजिल में रहने आई थीं।

मारिया इसी धीरज सोलिटियर बिल्डिंग की चौथी मंजिल में रहने आई थीं।

रात लगभग 11:30 बजे मुझे मिस्टर जेरोम मैथ्यू का फोन आया, जिनसे मैं शादी करने का इरादा रखती थी। मैंने उन्हें बताया कि नीरज मेरे घर पर है। जेरोम ने कोचीन (नया नाम - कोच्चि) से मुझे फोन किया था। मेरे मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई थी। इसके बाद जेरोम ने नीरज के मोबाइल फोन पर मुझे कॉल किया। मैंने जेरोम को बताया कि नीरज उस दिन कुछ अजीब-सा व्यवहार कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि डिनर के बाद नीरज चला जाएगा। यह सब लगभग रात 12:30 बजे हुआ।”

“इसके बाद मैंने नीरज के साथ खाना खाया। नीरज अपने फोन कॉल में व्यस्त थे। मैं घर की सफाई कर रही थी। नीरज को उनके दोस्तों ने पार्टी में आने के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए। मैंने भी उनके साथ जाने से मना कर दिया। नीरज को सुबह मलाड में काम था। उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं उन्हें अपने घर में रुकने की अनुमति दे दूं ताकि वह काम पर जा सकें। वह मेरे घर पर ही रुक गए।”

“7 मई 2008 को सुबह लगभग 7:30 बजे मेरे घर की डोरबेल बजी। मैंने दरवाजा खोला तो पाया कि जेरोम सामने थे। वह सीधे अंदर आ गए। नीरज भी जाग गया। मैं जेरोम के पीछे-पीछे अंदर गई।

नीरज ने मुझसे पूछा कि क्या जेरोम मेरा बॉयफ्रेंड है। नीरज ने उन्हें पहचान लिया था क्योंकि उन्होंने हमारी तस्वीरें देखी थीं। नीरज को यह भी पता था कि मेरी शादी जेरोम से होने वाली है।

इसके तुरंत बाद जेरोम ने नीरज को पीटना शुरू कर दिया। दोनों आपस में लड़ने लगे। मैं उन्हें रोक नहीं सकी। दोनों ने मुझे धक्का दे दिया, जिससे मैं गिर पड़ी। जब मैं उठी तो मैंने देखा कि जेरोम ने मेरी रसोई के चाकू से नीरज पर वार किया।

मैंने जेरोम द्वारा नीरज को मारे जा रहे चाकू को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान मेरी दाहिनी हथेली में भी चोट लग गई। जेरोम ने फिर मुझे धक्का दे दिया और नीरज को चाकू मारते रहे। नीरज फर्श पर गिर पड़ा और जेरोम उसे पीटते रहे।”

“इस घटना से मैं चीखने लगी। जेरोम ने मेरा मुंह बंद कर दिया और मुझे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मुझे बिस्तर पर पटका और मेरे साथ बलात्कार किया। उन्होंने कभी चाकू नहीं छोड़ा। यह सब सुबह 8:00 बजे हुआ। उन्होंने मुझे मारा-पीटा भी और किसी को यह घटना न बताने की धमकी दी।

मैंने जेरोम से कहा कि नीरज को अस्पताल ले चलें। उन्होंने मुझसे कहा कि नीरज 4 से 5 घंटे तक नहीं मरेंगे। उन्होंने मुझे बाथरूम में जाकर नहाने के लिए कहा। इसके बाद जेरोम बाथरूम में आए और फिर से मेरे साथ बलात्कार किया।

सुबह 11:00 बजे के बाद जेरोम ने मुझसे कहा कि मैं नीरज के किसी दोस्त को फोन करूं और उसे यह जानकारी दूं कि नीरज रात 12:30 बजे मेरे घर से चला गया था और वह अपना मोबाइल फोन मेरे घर पर भूल गया है और दोस्त से उसका फोन ले जाने के लिए कहूं।”

“मैंने नीरज के मोबाइल फोन से निशांत को कॉल किया। मैंने वही कहा जो एमिल ने कहा था। मिस्टर निशांत मेरे घर नहीं आए। इसके बाद जेरोम ने नीरज के शव को घसीटकर घर के बाथरूम वाले हिस्से में ले जाकर रख दिया।

फिर जेरोम ने मुझसे मलाड के हाइपरसिटी मॉल से बैग और पर्दे खरीदने को कहा। उन्होंने यह नहीं बताया कि ये चीजें किस लिए मंगवा रहे हैं। उन्होंने मुझे एक चाकू और रूम फ्रेशनर खरीदने को भी कहा। मैंने ये चारों चीजें खरीदीं और अपने घर वापस आ गई।

जब मैं ये सामान खरीदने के लिए घर से बाहर थी, तब जेरोम मोबाइल फोन पर मुझसे बात कर रहे थे। मैं घर पहुंची और उन्हें चाकू सौंप दिया। उन्होंने मुझे बाथरूम के अंदर न जाने को कहा। उन्होंने मुझसे खून से सना हुआ हॉल साफ करने को कहा।"

मनोर में जलाए गए नीरज की लाश के टुकड़े...

मारिया ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जेरोम के कहने पर दोस्त किरण से कार मांगी और मनोर जाकर लाश के टुकड़े फेंके और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और लौट आए। मारिया की कलाई कट गई थी, तो घर आकर जेरोम ने बचा हुआ खून साफ किया। शाम को मारिया ने ब्रोकर को कॉल कर घर में पुताई करवाई।

इन सबके बीच 7 मई की रात साढ़े 10 बजे निशांत लाल का कॉल आया, जिन्होंने बताया कि वो शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन जा रहे हैं। निशांत बिल्डिंग के नीचे आए, नीरज का मोबाइल लिया और मारिया को लेकर पुलिस स्टेशन गए।

मारिया के कन्फेशन के अनुसार, वो और नीरज सिर्फ दोस्त थे, हालांकि उनके साथ कॉफी शॉप में मिलने वाले दोस्तों का कहना था कि उन्होंने एक क्लब में मारिया और नीरज को किस करते देखा था।

पुलिस को शक था कि काम न मिलने से नाराज मारिया ने ये मान लिया होगा कि नीरज ने झूठा दिलासा देकर उनसे रिश्ता कायम किया। इस नाराजगी में उन्होंने बॉयफ्रेंड जेरोम के जरिए नीरज की हत्या करवाई।

हालांकि जांच में साफ था कि 6 मई को मारिया ने नीरज को घर नहीं बुलाया। वो नीरज ही थे, जो मारिया के घर आने की जिद कर रहे थे और अचानक वहां पहुंचे।

सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट के बाहर ली गई मारिया और जेरोम की एक तस्वीर।

सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट के बाहर ली गई मारिया और जेरोम की एक तस्वीर।

जांच में सामने आया कि मारिया और नीरज एक-दूसरे को पसंद करते थे। यही वजह थी कि नीरज उस रात मारिया के घर पर ही रुके। जब कॉल के जरिए जेरोम को नीरज की मौजूदगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मारिया से गुस्से में कहा कि वो नीरज को घर से भेज दें। मारिया ने ऐसा नहीं किया। अगली सुबह जब जेरोम अचानक घर पहुंचे तो वो नीरज को मारिया के बेडरूम में देखकर आगबबूला हो गए और आक्रोश में हत्या को अंजाम दिया।

कोर्ट में 3 सालों तक रहा नीरज ग्रोवर केस…

क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा ने कहा, 'जेरोम अपनी नेवी पर्सनैलिटी के साथ हट्टा-कट्टा कोर्ट में दाखिल होता था। बिल्कुल बन-ठन कर कोर्ट में आता था। उसके चेहरे पर न तो कोई इमोशन न एक्सप्रेशन होते थे और देखकर ऐसा नहीं लगता था कि उसे इस बात का कोई भी पछतावा है। उसके साथ उसका भाई कोर्ट में आता था। और मारिया के साथ उसका भाई और पिता आते थे।'

नीरज ग्रोवर की हत्या के 3 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने जेरोम मैथ्यू को हत्या का दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई, जबकि मारिया सुसईराज को सबूत मिटाने के आरोप में महज 3 साल की सजा हुई।

जेल से निकलने के बाद मारिया ने कॉन्फ्रेंस कर खुद को निर्दोष कहा था।

जेल से निकलने के बाद मारिया ने कॉन्फ्रेंस कर खुद को निर्दोष कहा था।

3 साल बाद आए फैसले से जनता में दिखा आक्रोश…

फैसला आते ही नीरज के परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने इसका विरोध किया और मुंबई में प्रोटेस्ट किया। हालांकि कोर्ट ने फैसला बरकरार रखा। रजा मुराद, नीरज को करीब से जानते थे। उन्होंने फैसला आने के बाद इसके खिलाफ प्रोटेस्ट किया था।

उन्होंने कहा, 'मैं इस घटना से बहुत दुखी था और उससे भी ज्यादा अफसोस इस बात का था कि कोर्ट ने जेरोम मैथ्यू और मारिया को जो सजा सुनाई, वो नाकाफी थी। मारिया को केवल सबूत मिटाने के जुर्म में सजा दी गई, जबकि वो इस केस में उतनी ही जिम्मेदार थी जितना जेरोम मैथ्यू। हमने इसके विरोध में 3 जुलाई 2011 को एक मार्च निकाला।'

प्रोटेस्ट में पॉपुलर कास्टिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता।

प्रोटेस्ट में पॉपुलर कास्टिंग डायरेक्टर विकास गुप्ता।

आगे उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जिस तरह से उन्हें मारा गया, वैसे तो जानवरों को भी नहीं मारा जाता। यह एक क्राइम ऑफ पैशन था। उस समय नीरज इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे, तो सभी उनकी गुड बुक्स में रहना चाहते थे। मारिया ने भी उन्हें अपने चार्म से लुभाने की कोशिश की और इसमें वो काफी हद तक कामयाब रहीं।'

'मारिया बहुत ही महत्त्वाकांक्षी लड़की थी। और ऐसी लड़कियां शॉर्टकट अपनाकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। उन्हें लगता है कि किसी से जिस्मानी ताल्लुक रखकर वो आगे बढ़ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं होता।'

नीरज के साथ बालाजी प्रोडक्शन में काम करने वाले रविंद्र कहते हैं, 'इस पर सच कहूं तो कहने के लिए शब्द नहीं हैं। नीरज के साथ बहुत ट्रैजिक हुआ। इतना यंग, वाइब्रेंट, शांत और वेल-स्पोकन लड़का था वो। ऐसा हादसा कैसे हुआ? और कैसे कम हो सकते हैं ऐसे इंसिडेंट, जब नीरज के दोषी मारिया सुसाइराज को सिर्फ 3 साल की सज़ा देकर छोड़ दिया गया? मुझे बहुत आहत किया इसने। मेरे लिए ये एक बड़ा शॉक था।'

राम गोपाल वर्मा ने नीरज ग्रोवर हत्याकांड पर बनाई फिल्म….

नीरज ग्रोवर की मौत के कुछ सालों बाद पॉपुलर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने इस केस पर नॉट ए लव स्टोरी फिल्म बनाई थी। फिल्म में एक्टर अजय गेही ने नीरज का, दीपक डोबरियाल ने जेरोम का और माही गिल ने मारिया का किरदार निभाया था।

फिल्म नॉट ए लव स्टोरी नीरज ग्रोवर हत्याकांड का जजमेंट आने के बाद 11 अगस्त 2011 को रिलीज हुई थी।

फिल्म नॉट ए लव स्टोरी नीरज ग्रोवर हत्याकांड का जजमेंट आने के बाद 11 अगस्त 2011 को रिलीज हुई थी।

फिल्म का क्लाइमैक्स सीन उसी जगह शूट किया गया, जहां नीरज की हत्या हुई थी। अजय गेही ने बातचीत में कहा, 'हम उसी बिल्डिंग, उसी रूम में क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग कर रहे थे, जहां ये पूरा वाकया हुआ था। क्लाइमैक्स सीन में मैं नग्न था और पूरा ब्लड से सना हुआ था।

हमें बस स्टोरी बताई गई थी कि ऐसा सीन है, लेकिन इस सीन को लेकर कोई रिहर्सल नहीं हुई। रामू सर ने कहा कि “जो करने का मन करे, करो।” हुआ यूं कि इसी सीन को शूट करते दौरान बिल्डिंग के कुछ लोग विरोध करने घुस आए थे और मुझे ऐसी हालत में देख हक्का-बक्का रह गए।

नीरज ग्रोवर का किरदार निभाने वाले एक्टर अजय गेही।

नीरज ग्रोवर का किरदार निभाने वाले एक्टर अजय गेही।

आगे अजय ने कहा, 'सोचिए, सिनेमा में इसका क्या इम्पैक्ट पड़ा होगा लोगों पर। मैं बस उस बंदे की साइकोलॉजी को पकड़ रहा था कि वो कैसे रिएक्ट करता। जब दूसरा इंसान कमरे में घुसता है, तो उस सीन में हमारे बीच हाथापाई होती है। मैं एक-दो बार बाथरूम में गिरा और चोटें भी आईं। दिक्कतें तो आईं करने में, लेकिन रूह कांप जाती है ये सोचकर कि ये सब असलियत में हुआ था।'

(नोटः ये खबर नीरज ग्रोवर हत्याकांड की चार्जशीट, क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा ,एक्टर रजा मुराद से बातचीत और रिसर्च के आधार पर लिखी गई है।)

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन