: IND vs AUS: शमी की आग उगलती गेंद पर चित हुए Handscomb, 10 फीट दूर जा गिरा स्टंप
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉब्स को खतरनाक गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। यह गेंद इतनी जबरदस्त था कि उसने स्टंप को उखाड़कर बहुत दूर फेंक दिया। इस गेंद पर बल्लेबाज पोज मारते रह गया और गेंद अपने साथ स्टंप ले गई।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवे नंबर पर बैटिंग करने आए पीटर हैंड्सकॉब्स 27 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने 3 चौके लगाए और अंत में मोहम्मद शमी का शिकार बने। शमी ने इस मैच में अपनी दूसरी विकेट हासिल की है। उन्होंने पहले मार्न लाबुशेन को भी क्लीन बोल्ड किया था
शमी ने ऐसे किया हैंड्सकॉब्स का शिकार
शमी भारतीय टीम के लिए पारी का 71वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने हैंड्सकॉब्स का शिकार किया। शमी ने गुड लेंथ पर बॉल फेंकी थी, जिस पड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप में गुस गई। इस बॉल पर बल्लेबाज पोज मारते रह गया। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
The Shami magic 🔥pic.twitter.com/ZQMwqraK6w
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 71 ओवर का खेल होने तक 4 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। पहले दिन का तीसरा सेशन चल रहा है। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 73 रन बनाकर शतक की तरफ बढ़ रहे हैं, उनके साथ कैमरून ग्रीन शून्य पर टिके हुए हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और अश्विन-जडेजा ने 1-1 विकेट लिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग)- ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का लेखा-जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इँडिया 2-1 से आगे है। यह सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने की फिराक में है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन