शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक अधिवक्ता (वकील) अभिनव पाठक ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों से बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है।
घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मारपीट में वकील के सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद का एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वकील खून से लथपथ नजर आ रहे हैं और बहस कर रहे पुलिसकर्मियों की वर्दी पर भी खून के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

दुर्गा पंडाल का हिसाब-किताब निपटाकर लौट रहे थे अधिवक्ता
मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़ार थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता अभिनव पाठक शुक्रवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में हिसाब-किताब का काम निपटाकर अपने कुछ साथियों के साथ घर लौट रहे थे।
फोन पर बात करते हुए वे बुढ़ार बस स्टैंड के पास पहुंचे थे। आरोप है कि तभी बुढ़ार थाने की पुलिस गश्त वाहन से पहुंची और उन्हें रोक लिया।
बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो अधिवक्ता अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।
अधिवक्ता के साथियों ने आरोप लगाया कि जब वे अभिनव को बचाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट और बदसलूकी की।

थाने के सामने जोरदार हंगामा, शरीर पर पड़े डंडों के निशान
घटना के तुरंत बाद वकील और उनके साथी बुढ़ार थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस और हंगामा हुआ।
अधिवक्ता के साथियों ने बताया कि पिटाई से अभिनव के सिर और कान से लगातार खून बह रहा था और शरीर पर डंडों के गहरे लाल-काले निशान पड़ गए थे।
पुलिस का पक्ष
वहीं दूसरी ओर, घटना में शामिल पुलिसकर्मियों का कहना है कि अधिवक्ता देर रात पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर रहे थे और झूमाझटकी पर उतारू हो गए थे, जिसके जवाब में उन्होंने अपना बचाव किया।
SDOP धनपुरी बोले- लिखित शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
घटना का वीडियो मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले पर धनपुरी SDOP का बयान सामने आया है।
SDOP धनपुरी का बयान:
"यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। फिलहाल पीड़ित या पुलिस पक्ष की ओर से थाने में कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही आवेदन मिलता है, मामले की जांच कर नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।"
संबंधित ख़बरें
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन