अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में गांजा जब्ती की कार्रवाई में शुरुआती जांच में कमियां सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को SP ने अनूपपुर कोतवाली प्रभारी उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।
कोतवाली थाने की कमान अब वेंकटनगर चौकी प्रभारी प्रवीण साहू को सौंपी गई है। एसपी अंकित सोनी के अनुसार, मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण बिंदु स्पष्ट नहीं हुए थे, इसलिए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गांजा, क्रेटा कार और ₹3.45 लाख नकद जब्त हुए थे
उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान (Anti-Narcotics Drive) के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मौके से 5.280 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹52,800), ₹3,45,700 की नगदी और करीब ₹10 लाख मूल्य की एक सफेद रंग की क्रेटा कार जब्त की थी।
मामले में दो तस्करों को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही अन्य जिलों और थानों में एनडीपीएस के आपराधिक मामले दर्ज हैं।
प्रेस नोट में छिपाई गई जानकारी, आरोपियों के नाम भी गायब
कोतवाली पुलिस की इस पूरी कार्रवाई के बाद जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर सवाल उठने लगे थे। प्रेस नोट में गिरफ्तार आरोपियों के नाम, कार्रवाई का सटीक स्थान और जब्त क्रेटा कार के मालिक का नाम तक उजागर नहीं किया गया था।
प्रेस नोट में केवल एक आरोपी की उम्र 43 वर्ष (निवासी वार्ड नंबर 14, कड्डीटोला, बुढार, शहडोल) और दूसरे आरोपी की उम्र 24 वर्ष (निवासी वार्ड नंबर 14, मुरलियाबाग रोड, बुढार, शहडोल) ही दर्शाई गई थी।
इसी लापरवाही और अधूरी जानकारी के बाद पूरे मामले पर संदेह गहरा गया।
ASP और SDOP को सौंपी गई जांच, 2-3 दिन में आएगी रिपोर्ट
मामले में लापरवाही और गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद एसपी अंकित सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जगन्नाथ मरकाम और अनूपपुर एसडीओपी (SDOP) सुजीत कुमार को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे।
SP अंकित सोनी का बयान:
"जांच अधिकारियों द्वारा सौंपी गई शुरुआती रिपोर्ट में पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। जांच की निष्पक्षता प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस नियमों के तहत कोतवाली प्रभारी उमेश उपाध्याय को तत्काल लाइन अटैच किया गया है। 2 से 3 दिनों में अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन