जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
केरल के केरलम (कोच्चि) में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक बेकाबू मर्सिडीज कार ने पीछे से आ रहे एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 55 वर्षीय स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि लग्जरी कार चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि एडिशनल सेशन जज का 17 वर्षीय नाबालिग बेटा है। कार भी जज के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है।

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे 55 साल के जयबालकृष्णन
हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 55 वर्षीय जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। वे पिछले 30 सालों से अपनी पत्नी मंजू के साथ सड़क किनारे डोसा और शाकाहारी खाने का स्टॉल चलाते थे।
शनिवार रात वे चित्तूर मंदिर के पास अपना स्टॉल बंद कर रोज की तरह करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी वैरिकोज वेन्स बीमारी के इलाज के कारण एक हफ्ते की छुट्टी पर थीं, जिस वजह से हादसे के वक्त जयबालकृष्णन स्कूटर पर अकेले ही थे।
बिना बताए कार लेकर निकला था जज का बेटा
पुलिस के मुताबिक, अलुवा निवासी जज का नाबालिग बेटा शनिवार देर रात अपने माता-पिता की जानकारी के बिना चुपके से मर्सिडीज कार लेकर सड़क पर निकल गया था। कार वल्लारपदम से कलामस्सेरी की ओर जा रही थी, तभी देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उसने जयबालकृष्णन के स्कूटर को रौंद दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप: मृतक जयबालकृष्णन के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब वे थाने पहुंचे और नाबालिग को कार सौंपने पर सवाल उठाए, तो जज ने उनके साथ बेहद अपमानजनक लहजे में बात की।
BNS की धाराओं में केस दर्ज, ब्लड सैंपल लैब भेजे गए
घटना की सूचना मिलते ही चेरानेल्लूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को मौके से हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत कारित करना) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
शुरुआती जांच में पुलिस का दावा है कि चालक नशे में नहीं था, हालांकि सच्चाई का पता लगाने के लिए उसके ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन