Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें दोनों की सांकेतिक शादी और हनीमून को दिखाया था।
अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध जताया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ शिकायत करते हुए FIR दर्ज कराई है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, अमित जोगी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों के मुखौटे पहने किरदारों को दिखाया गया था। इसके बाद 'ज्ञानू-जानू की शादी' के नाम से सांकेतिक शादी और हनीमून का दृश्य दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई।

विवाद बढ़ा तो डिलीट किया वीडियो, मांगी माफी
वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए माना कि अपनी बात रखने का तरीका सही नहीं था। जोगी ने लिखा कि वे जिस संदेश को देना चाहते थे, उसे दूसरे तरीके से भी रखा जा सकता था।
उन्होंने कहा कि खुद का मजाक उड़ाकर अपनी बात कहना अलग है, लेकिन किसी निजी रिश्ते या स्पेस को व्यंग्य का हिस्सा बनाना ऐसी सीमा है, जिसे वे पार नहीं करना चाहते। इसी वजह से पोस्ट हटा दी गई। जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे उन्होंने माफी भी मांगी।

जानिए क्या बोले बीजेपी विधायक और पुलिस ?
बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, ऐसी घटिया स्तर की वीडियो बनाने की क्षमता किसी में भी नहीं होनी चाहिए। इसकी निंदा नहीं की जाए, बल्कि अपने आप में ही शर्मिंदगी की बात है।
अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त का किरदार निभाकर बेडरूम के दृश्य दिखाए। इसकी पटकथा लिखने वाले, वीडियो बनाने वाले कैमरामैन से लेकर इसमें रोल करने वालों के खिलाफ हमने शिकायत की है। हम सभी के मन में आक्रोश है। पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है और 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की है।
तारकेश्वर पटेल, पुलिस उपायुक्त (DCP सेंट्रल जोन) ने कहा कि, बीजेपी नेताओं की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। जांच के दौरान जो भी सबूत मिलेंगे, उसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन