राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की राजेंद्रग्राम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 211 किलो 99 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21 लाख 19 हजार 900 रुपए बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को देखकर कार चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर खेतों के रास्ते घने जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ पासिंग डस्टर कार और गांजे की बड़ी खेप को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अमगवां की तरफ से आ रही थीं संदिग्ध गाड़ियां, पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी ने बताया कि पूरे प्रदेश में NDPS एक्ट के तहत नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अमगवां की ओर से कुछ संदिग्ध लग्जरी कारें काफी तेज गति से राजेंद्रग्राम की तरफ आ रही हैं, जिनमें अवैध नशीला पदार्थ लदा हुआ है।
सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी (निरीक्षक) वीरेन्द्र कुमार बरकरे ने पुलिस टीम के साथ ग्राम अचलपुर के पास नाकेबंदी कर घेराबंदी की।
कार छोड़ जंगल में भागा ड्राइवर, मोबाइल और पर्स जब्त
नाकेबंदी के दौरान बिलासपुर/छत्तीसगढ़ नंबर की सफेद रंग की डस्टर कार (CG 16 CA 9735) आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब कार को रोकने का इशारा किया, तो चालक घबरा गया।
चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे ही रोक दिया और खेतों की तरफ छलांग लगाकर पास के घने जंगल में भाग खड़ा हुआ। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन जंगल घना होने के कारण आरोपी भागने में सफल रहा।
पिछली सीट और डिग्गी में भरे थे बोरे
कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिग्गी के अंदर से गांजे से भरे कई बोरे बरामद हुए। पुलिस ने गांजे और कार के अलावा गाड़ी से एक मोबाइल फोन और चालक का पर्स भी जब्त किया है।
पायलटिंग कर रही गाड़ियों और नेटवर्क की जांच शुरू
इस मामले में थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार बरकरे ने बताया कि शुरुआती इनपुट के अनुसार, गांजा तस्करों की डस्टर कार के आगे दो अन्य गाड़ियां पायलटिंग (रास्ता साफ होने का इशारा) कर रही थीं।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। जब्त मोबाइल फोन और पर्स के आधार पर आरोपी चालक और तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान की जा रही है। फरार चालक और पायलटिंग कर रही गाड़ियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन