: पहले लव मैरिज, फिर पड़ोसी से प्यार: मर्चेंट नेवी ऑफिसर पति की हत्या, मनाली में ब्वॉयफ्रेंड संग हनीमून, पढ़िए कातिल मुस्कान की कहानी
शुरू हुई थी एक प्रेम कहानी से...
सौरभ और मुस्कान की मुलाकात साल 2015 में हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और 2016 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां थीं, उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जो अभी दूसरी क्लास में पढ़ रही है। सौरभ मर्चेंट नेवी में अफसर थे और लंबे समय तक समुद्र में रहने की वजह से मुस्कान अपनी बेटी के साथ मेरठ में किराए के मकान में अकेली रहती थीं।
समय बदला और 2019 में उसी मोहल्ले में रहने वाली मुस्कान की जिंदगी में साहिल की एंट्री हुई। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती खतरनाक प्यार में बदल गई। साहिल अब मुस्कान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था और सौरभ की गैरमौजूदगी में उसके घर का भी।
मौत और सीमेंट की कब्र का खेल
25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था। वह इसे खास बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार एक और बात पक्की थी। सौरभ की हत्या। सौरभ लंदन से मेरठ लौटा था, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी। मुस्कान और साहिल ने मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई।
अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों का कत्ल: सोते वक्त फावड़े से काट डाला, पढ़िए 4 मर्डर और हत्यारे को 4 उम्र कैद की कहानी
4 मार्च की रात जैसे ही सौरभ घर में सोने गया, मुस्कान ने इशारा किया और साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सौरभ पूरी ताकत से लड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्यार में अंधी मुस्कान ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की। वह बेबस होकर देखता रहा कि कैसे उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसकी ही जान के दुश्मन बन गए हैं। कुछ ही मिनटों में सौरभ की सांसें थम गईं।
घर पर ताला लगा दिया
मुस्कान ने मोहल्ले में अफवाह फैला दी कि वह और सौरभ हिमाचल घूमने जा रहे हैं। इसके बाद उसने घर पर ताला लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने मिलकर एक प्लास्टिक का ड्रम खरीदा। उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े-टुकड़े करके ड्रम में भर दिए। फिर उसमें सीमेंट डालकर उसे पक्की कब्र में बदल दिया, ताकि किसी को शक न हो।
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल तीन दिन तक मनाली में रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ने वहीं अपना हनीमून मनाया। होटल के कमरे में वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रही, मानो उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा हो। लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं थी।
ऐसे हुआ साजिश का पर्दाफाश
मुस्कान को लगा कि वह अपनी खौफनाक साजिश को छिपा लेगी, लेकिन एक गलती ने उसका पर्दाफाश कर दिया। उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। शायद उसे लगा कि उसकी मां उसे बचा लेगी, लेकिन उसकी मां ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मुस्कान से पूछताछ की तो पहले तो वह घबरा गई, फिर लगातार झूठ बोलती रही। लेकिन जैसे ही साहिल से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और पूरी कहानी उगल दी।
ड्रम काटना भी बनी चुनौती
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में बंद पड़े ड्रम को खोला तो दो घंटे की मशक्कत के बाद भी वह नहीं खुल सका। ठोस सीमेंट शव को बुरी तरह से चिपका चुका था। पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया, जहां उसे काटकर शव को बाहर निकाला गया। जैसे ही यह खबर फैली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने यह कहा
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ राजपूत 4 मार्च को मेरठ आया था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ड्रम में छिपा दिया। हमने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन