: अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों का कत्ल: सोते वक्त फावड़े से काट डाला, पढ़िए 4 मर्डर और हत्यारे को 4 उम्र कैद की कहानी
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की फावड़े से हत्या कर दी। कोर्ट के मुताबिक हत्यारे ने प्रेम-प्रसंग के शक में वारदात को अंजाम दिया। अब कोर्ट ने चारों हत्याओं के मामले में हत्यारे को 4 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: जानकारी के मुताबिक हत्यारे का नाम देशराज कश्यप (49) है। मृतकों में पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियां पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) शामिल हैं। हत्यारा पिछले 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। घटना वाले दिन यानी 31 जुलाई 2023 को वह घर लौटा था।
अब जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 31 जुलाई 2023 की रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सो रही थीं। हत्यारा देशराज आधी रात को उठा। उसने घर में रखे फावड़े से पत्नी और तीन बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: 1 और 2 अगस्त को लोगों को दिनभर परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया। ऐसे में उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया।
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: घर के अंदर पत्नी मोंगरा बाई और तीन बेटियों के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। पूरे कमरे और घर में खून फैला हुआ था।
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: एक शव दरवाजे के पास पड़ा था। बेटी का शव जमीन पर था। पुलिस ने आरोपी को 2 अगस्त को ही बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था।
4 बार आजीवन कारावास की सजा
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर के मुताबिक जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पत्नी के चरित्र पर शक था।
Wife and 3 daughters murdered on suspicion of affair: मामला कोर्ट में चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने चारों हत्याओं के लिए चार आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन