Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: 8GB रैम, 108MP कैमरा के साथ लॉन्‍च हुआ Tecno Spark 20 Pro 5G, जानें प्राइस

News Desk / Tue, Jul 9, 2024


Tecno Spark 20 Pro 5G : टेक्‍नो का नया स्‍मार्टफोन Tecno Spark 20 Pro 5G भारत में लॉन्‍च हो गया है। नया टेक्‍नो फोन मिड रेंज में आता है और कई खूबियों से लैस है। इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Spark 20 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर लगा है। 8 जीबी तक रैम इसमें दी गई है और डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने 108 एमपी का मेन रियर कैमरा दिया है, जो आज ही लॉन्‍च हुए Redmi 13 5G में भी मौजूद है। 
 

Tecno Spark 20 Pro 5G Price in India

Tecno Spark 20 Pro 5G की कीमत 8GB RAM और 128GB वेरिएंट के लिए 15999 रुपये है। इसका एक और वेरिएंट 8GB RAM व 256GB स्‍टोरेज के साथ आता है, जिसके दाम 16999 रुपये हैं। स्‍टारट्रायल ब्‍लैक और ग्‍लॉसी वाइट कलर्स में यह फोन उपलब्‍ध होगा। सेल 11 जुलाई से शुरू होगी। फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन लिया जा सकेगा। डेबिट-क्रेडिट व यूआई पेमेंट पर कंपनी 2 हजार रुपये का कैशबैक भी दे रही है। 
 

Tecno Spark 20 Pro 5G Specifications

Tecno Spark 20 Pro 5G में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। उसका रेजॉलूशन 2,460x1,080 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Tecno Spark 20 Pro 5G को कंपनी ने मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर की ताकत दी है। उसके साथ Mali-G57 MC2 जीपीयू जोड़ा है। फोन में 8 जीबी रैम है और इंटरनल स्‍टाेरेज 256 जीबी तक है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। 

Tecno Spark 20 Pro 5G में 108 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर है। फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा इस फोन में है। नए टेक्‍नो फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को आईपी53 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचा रह सकता है। 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन