: Redmi K70 Ultra में होगी 24GB रैम, 1024GB स्टोरेज! लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा
Redmi K70 Ultra लॉन्च के बेहद नजदीक है। फोन के लॉन्च से पहले शाओमी ने एक और घोषणा की है जिसके मुताबिक, Redmi K70 Ultra का 24GB रैम वेरिएंट भी मार्केट में उतारा जाएगा। ITHome के अनुसार, इस फोन में 1TB स्टोरेज स्पेस कंपनी देगी। Weibo पर शाओमी के एक बड़े अधिकारी Wang Teng ने हाल ही में ऑनलाइन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फोन का 24GB रैम, 1TB (1024GB) स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च होगा।
Redmi K70 Ultra का लॉन्च इसी महीने होना है जिसके लिए कंपनी जल्द ही अधिकारिक तारीख भी घोषित कर सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। इतना ही नहीं, यह फोन पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नई जेनरेशन का 1.5K C8+ स्ट्रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले में नैरो बेजल्स होंगे। रियर में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर भी होगा। कंपनी ने बीते दिन फोन का एक और वर्जन कंफर्म किया है।
Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी। फोन में खास कूलिंग सिस्टम आने की बात भी कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में यूजर्स को बेस्ट गेमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। कहा गया है कि परफॉर्मेंस बेंचमार्क, फ्रेम रेट और रिजॉल्यूशन के लेवल पर यह बेस्ट गेमिंग फोन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इस डिवाइस में देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन