: 'प्रतिभाओं को बाहर लाने का काम करेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति', अमित शाह बोले- देर आए दुरुस्त आए
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सारे भाषणों का संकलन करके देखेंगे तो प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्चतम माध्यमिक शिक्षा क्या होना चाहिए वो और आज की शिक्षा नीति एक-दूसरे को प्रतिबिंबित करते हुए दिखाई देगी।
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर नाइक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाये गये एएम नाइक स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस स्कूल को देखने और उसके उद्धाटन में शामिल होने के इरादे से ही मुंबई आया हूं। आज डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है, ऐसे में जो लोग उन्हें जानते हैं, उन तमाम लोगों को मालूम है कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन को न सिर्फ आत्मसात किया था बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय शिक्षा के मूल तत्वों को उजागर करने काम किया था।
इसे भी पढ़ें: 'उद्धव ने हमें धोखा दिया, पीठ में छुरा घोंपा', अमित शाह बोले- मुंबई की राजनीति में सिर्फ भाजपा का होना चाहिए दबदबा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सारे भाषणों का संकलन करके देखेंगे तो प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्चतम माध्यमिक शिक्षा क्या होना चाहिए वो और आज की शिक्षा नीति एक-दूसरे को प्रतिबिंबित करते हुए दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्होंने आजाद देश को किस प्रकार की शिक्षा नीति चाहिए इस चीज की कल्पना की थी लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस शिक्षा नीति को बनने में बहुत साल चले गए। खैर देर से आए दुरुस्त आए।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने लालबागचा राजा पंडाल में सपरिवार की पूजा, CM शिंदे और Dy CM फडणवीस रहे मौजूद
प्रतिभाओं को बाहर लाने का काम करेगी नीति
उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक दार्शनिक थे और स्वभाव से महान शिक्षक थे, महान विद्यान भी थे और रचनात्मक कविताओं के धनी थे। मानवतावादी और दूरदृष्टि सोच रखने वाले भिन्न से शिक्षक थे। इसी बीच उन्होंने कहा कि बच्चे के अंदर जितनी भी प्रतिभा है उसे बाहर लाने का काम ये नई नीति करेगी। इससे सिर्फ डिग्री वाले बाहर नहीं आएंगे, इससे बड़े व्यक्ति बाहर आएंगे, जो देश के भले के लिए दुनिया की अच्छाई के लिए काम करेंगे।
अन्य न्यूज़
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन