: दिल गलती कर बैठा है: इंस्टाग्राम में दोस्ती कर लड़की ने बिजनेसमैन का बनाया अश्लील VIDEO, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई। 32 साल के बिजनेसमैन से इंस्टाग्राम पर एक युवती ने चैट करना शुरू किया. बिजनेसमैन इस बात से वाकिफ नहीं था कि वो युवती कौन है? वह उससे चैट करता रहा और फिर एक दिन उस युवती का वीडियो कॉल आया.
कॉल उठाते ही बिजनेसमैन ने देखा कि युवती अपने कपड़े उतार रही है. यह देखकर बिजनेसमैन होश खो बैठा और सारे कपड़े उतार दिए. इसके बाद बिजनेसमैन के पास जब ब्लैकमेल करने वाले फोन आने लगे तब पता लगा कि वह कितनी बड़ी गलती कर बैठा. उसने हजारों रुपए ब्लैकमेलर के बताए खाते में ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन ब्लैकमेलर जब और पैसे मांगने लगा तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आइए आपको इस साइबर फ्रॉड की पूरी कहानी बताते हैं ताकि आप भी ऐसे धोखे से बच सकें. साउथ मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र के निवासी 32 साल के व्यवसायी ने थाने में शिकायत दी कि कोई उसे फोन कर पैसे मांग रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर पैसे नहीं दिए वो मेरा न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 (धमकी देना), 500 (बदनाम करना), 506 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में व्यवसायी ने कहा कि वह पहले ही 37 हजार रुपए ब्लैकमेलर को दे चुका है. पुलिस ने जांच में सबसे पहले यह पता लगाया कि व्यवसायी ने किस खाते में पैसे ट्रांसफर किया है. इसके बाद पुलिस को पता चला कि ब्लैकमेलर गुजरात में हैं. महाराष्ट्र पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर युवती के नाम से फेक प्रोफाइल बनाया. व्यवसायी को फॉलो किया. व्यवसायी ने भी युवती को फॉलो किया जिसके बाद चैटिंग शुरू हुई. व्यवसायी से आरोपियों ने युवती बनकर चैटिंग की और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए राजी किया. व्यवसायी को जब वीडियो कॉल आया तो उसमें एक युवती कपड़े उतार रही थी. यह देखकर व्यवसायी भी उत्तेजना में कपड़े उतारने लगा जिसका वीडियो आरोपियों ने बना लिया. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ. पुलिस ने व्यवसायी से ब्लैकमेलिंग केस में गुजरात से 28 वर्षीय दर्शन भाटी, 22 वर्षीय जसराज दर्जी और 22 वर्षीय सावीलाल दर्जी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा है कि तीनों आरोपी कई लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रहे थे. इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि कितने लोगों को आरोपियों ने झांसे में लेकर ठगी की. आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं. आरोपियों के 25 बैंक खातों का पता चला है. पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिकTags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन