Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: लापरवाही पड़ी भारी: कोरोना वैक्सीन की जगह शख्स को लगा दिया रेबीज का टीका, नर्स निलंबित

मुंबई। महराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स को कोविड-19 की जगह गलती से रेबीज की वैक्सीन देने का मामला सामने आया है. लापरवाही का ये मामला सामने आने के बाद वैक्सीन की डोज लगाने वाली नर्स को निलंबित कर दिया गया है. नर्स ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के लिए काम करती है. एक रिपोर्ट के अनुसार ये घटना सोमवार को कालवा के आटकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में हुई. दरअसल राजकुमार यादव नाम का शख्स कोविशील्ड वैक्सीन लेने के लिए आया था लेकिन जानकारी नहीं होने से वह उस पंक्ति में बैठ गया जहां ARV इंजेक्शन दिया जा रहा था. इसके बाद टीका लगा रही कीर्ति पोपरे ने बिना राजकुमार यादव का केस पेपर देखे उसे रेबीज का वैक्सीन लगा दिया. इस मामले में ठाणे म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वैक्सीन देने वाले की ये जिम्मेदारी थी कि वह टीका लगाने से पहले हर किसी का केस देखे. नगर निकाय ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि नर्स की लापरवाही के कारण किसी व्यक्ति की जान को खतरा था. म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने कहा कि 'इसलिए अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में उसे निलंबित कर दिया गया है और इस कार्यकाल के दौरान उसे नागरिक मुख्यालय में रखा जाएगा.'

पहले भी आते रहे हैं ऐसे लापरवाही के मामले

कोविड वैक्सीन की जगह दूसरी वैक्सीन लगाने जैसे मामले पहले भी देश में आते रहे हैं. इसी साल अप्रैल में यूपी में कोविड वैक्सीन लगवाने आई तीन बुजुर्ग महिलाओं को रेबीज का टीका लगा दिया गया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और बात चीफ मेडिकल अफसर के पास पहुंच गई. वहीं यूपी के कानपुर में भी कोरोना टीकाकरण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया था. कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दो टीके एक साथ लगा दिए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन