: महाराष्ट्र-झारखंड, MP-CG और 15 राज्यों की 46 विधानसभा के नतीजे: वायनाड में प्रियंका आगे, शिवराज की सीट पर कांग्रेस को बढ़त
46 विधानसभा सीटों के साथ ही सिक्किम की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन 30 अक्टूबर को ही सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था।
चुनाव से पहले इन 46 सीटों में से 27 पर विपक्ष का कब्जा था। इनमें से अकेले कांग्रेस के पास 13 सीटें थीं। वहीं, एनडीए के पास भाजपा की 11 सीटों समेत कुल 17 सीटें थीं। 2 सीटों पर दूसरे दलों के विधायकों का कब्जा था। इनमें से 41 विधानसभा सीटें विधायकों के सांसद बनने, 3 के निधन, 1 के जेल जाने और 1 के दलबदल के कारण खाली हुई थीं।
ये उपचुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और एक राज्य महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।
Raipur South By Election Result 2024: रायपुर दक्षिण फिर जीत रही बीजेपी, हर राउंड में आगे चल रहे सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ में हुए कई बवालों का नहीं पड़ा असर
वायनाड लोकसभा सीट राहुल गांधी के इस सीट को छोड़कर रायबरेली सीट चुनने की वजह से खाली हुई थी। इस सीट से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय प्रियंका पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है।
वहीं, नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की वजह से खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के ठीक दो महीने बाद अगस्त 2024 में उनका निधन हो गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन