: Raipur South By Election Result 2024: रायपुर दक्षिण फिर जीत रही बीजेपी, हर राउंड में आगे चल रहे सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ में हुए कई बवालों का नहीं पड़ा असर
सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार, कवर्धा की घटना का उपचुनाव पर असर नहीं
जब छत्तीसगढ़ में उपचुनाव हो रहे थे, उससे ठीक पहले पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पास बड़े मुद्दे थे। उन्होंने इस पर सवाल भी उठाए लेकिन रायपुर दक्षिण में बृजमोहन अग्रवाल का नाम और भारतीय जनता पार्टी का सिंबल फिर काम कर गया। कांग्रेस ने सूरजपुर कांड, बलरामपुर कांड, बलौदाबाजार कांड, कवर्धा कांड समेत कई जगहों पर कानून को लेकर सवाल उठाए। रायपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होने का मुद्दा उठाया गया, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा।
माना जा रहा था कि रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी पहली पसंद नहीं थे। इसकी वजह यह थी कि सभी चाहते थे कि दूसरे चेहरों को मौका मिले। एक ही चेहरे को बार-बार मौका नहीं दिया जाना चाहिए। इस वजह से केदार गुप्ता, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे जैसे कई नाम उम्मीदवारों में शामिल थे, लेकिन यह नाराजगी कहीं से सामने नहीं आई, बल्कि बृजमोहन अग्रवाल सुनील सोनी का समर्थन करते रहे।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। निगम मंडलों में नियुक्तियां होनी हैं। आने वाले समय में निगम और महापौर के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा के किसी भी सदस्य के पास किसी बात को नजरअंदाज करने की कोई वजह नहीं थी।
छत्तीसगढ़ में उपचुनाव से दो विधायक मुख्यमंत्री बने; अब तक 16 उपचुनाव 8-8 से बराबरी पर हैं
छत्तीसगढ़ में रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने अनुभवी चेहरे सुनील सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने युवा चेहरे आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। दिलचस्प बात यह है कि उपचुनाव से ही राज्य को पहला और दूसरा मुख्यमंत्री मिला है। रमन सिंह को पीले चावल देकर चुनाव लड़ने के लिए बुलाया गया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन