Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

क्या मारे गए Iranian Supreme Leader Khamenei ? : इजराइली पीएम Benjamin Netanyahu बोले-मारे जाने के संकेत, अब तक 200 मौतें

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। अब इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के संकेत हैं। हालांकि उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है।

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। वे सुरक्षित जगह पर मौजूद हैं।

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 लोग घायल हुए हैं।

ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई।

इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है। हमले के बाद ट्रम्प ने वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है।

जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।

अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन

इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपने नए अभियान का नाम 'लियोनस् रोर' (शेर की दहाड़) रखा है। ये हमला ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रही बातचीत के बीच हुआ है।

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में ईरान पर हमले की धमकी दी थी। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइलों को तबाह करने और उसके मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

ईरान-अमेरिका के बीच बैलिस्टिक मिसाइल पर विवाद चल रहा था

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु समझौते की बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट सबसे बड़ा विवाद का मुद्दा बन गया है। ईरान इस पर बिल्कुल भी समझौता करने को तैयार नहीं है और इसे अपनी रेड लाइन मानता है।

ईरान का कहना है कि यह उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम रक्षा के लिए जरूरी है। ईरान का कहना है कि जून 2025 में इजराइल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु साइटों पर हमला किया, तब ईरान की मिसाइलों ने ही उसकी रक्षा की।

ईरानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि मिसाइल कार्यक्रम पर कोई बात नहीं होगी। यह ईरान की रक्षात्मक क्षमता है और इसे छोड़ना मतलब खुद को कमजोर करना होगा। ईरान कहता है कि बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी, मिसाइल या क्षेत्रीय समूहों पर नहीं।

नेतन्याहू बोले- ईरानी सुप्रीम लीडर के मारे जाने के संकेत

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के संकेत है। हालांकि नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कोई सबूत नहीं दिया है।

तुर्किये के राष्ट्रपति बोले- ईरान पर हमलों से दुखी और चिंतित

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर किए गए हमलों से वे दुखी और चिंतित हैं। उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई को ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति को गंभीर खतरा हो सकता है।

Israel US Iran Airstrike Attack LIVE Photos Update; IDF Tehran | Trump Netanyahu Khamenei: एर्दोगन ने कहा कि अगर कूटनीति और बातचीत के जरिए समाधान नहीं निकाला गया, तो मिडिल-ईस्ट ‘आग के घेरे’ में फंस सकता है।

इजराइल ने इस्फहान के औद्योगिक इलाके को खाली करने को कहा

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान के इस्फहान शहर के एक औद्योगिक इलाके को खाली करने की चेतावनी जारी की है। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नक्शा साझा कर बताया कि कुछ ही मिनटों में इस क्षेत्र की सैन्य ठिकानों पर हमला किया जाएगा।

कतर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई

कतर ने देशभर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम, सभाएं और मनोरंजन गतिविधियां अगली सूचना तक रोक दी हैं। यह फैसला ईरान के हमलों को देखते हुए लिया गया है। राजधानी दोहा में कई हमलों के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया।

होटल और पर्यटन स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ रमजान के दौरान आयोजित टेंट और इफ्तार भी फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इजराइल-अमेरिका के हमलों से ईरान में 201 लोगों की मौत

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता ने मेहर न्यू एजेंसी को दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले ईरान के 24 प्रांतों में हुए हैं। 220 से अधिक रेड क्रिसेंट टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है।

इजराइल बोला- 200 फाइटर जेट से ईरान पर हमला किया

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने अपने इतिहास का सबसे बड़ा एयर ऑपरेशन चलाया। सेना के मुताबिक, इस कार्रवाई में करीब 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन विमानों ने एक साथ करीब 500 ठिकानों पर हमला किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन