: IND vs SA: इंडिया ने अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का शानदार शतक
Shreyas Iyer (Photo Credit: File Photo )
नई दिल्ली :
तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के मैदान पर खेला गया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर सीरीज में बनी हुई है. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला काफी खास था, क्योंकि अगर टीम इंडिया ये मुकाबला हार जाती तो सीरीज भी गंवा देती. अब टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बनी हुई है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 278 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई. जवाब में टीम इंडिया 45.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए.
टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाजी करने आए. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, क्योंकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 26 गेंदों का सामना करते हुए 28 रनों की पारी खेली. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने आज बेहतरीन बल्लेबाजी की. ईशान किशन ने 84 गेंदों का सामना करते 93 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और सात छक्के जड़े.
नंबर चार पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए. श्रेयस अय्यर ने एक छोर को संभालकर बल्लेबाजी की. अय्यर ने 111 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 113 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके जड़े. नंबर पांच पर संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए. संजू सैमसन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 30 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.
दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी की शुरुआत फॉर्टन से कराई. फॉर्टन ने 9 ओवर की गेंदबाजी की 52 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. वेन पॉर्नेल ने 8 ओवर की गेंदबाजी की 44 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. कगिसो रबाडा ने 10 ओवर की गेंदबाजी की 59 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा किसी भी अफ्रीकी बल्लेबाज को विकेट नहीं मिला.
संबंधित लेख
First Published : 09 Oct 2022, 09:00:19 PM
For all the Latest Sports News, Cricket News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन