Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: Huawei Nova 13 सीरीज Kirin चिपसेट, सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स के साथ अगस्त में होगी लॉन्च!

News Desk / Fri, Jul 12, 2024


Huawei अगले महीने अपकमिंग Huawei Nova 13 सीरीज के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को लेकर लीक्स अब जोर पकड़ने लगे हैं। चीन के पॉपुलर टिप्स्टर ने इस बारे में नया अपडेट दिया है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin चिपसेट देखने को मिल सकता है। सीरीज के टॉप एंड वेरिएंट में भी खास फीचर्स आने की बात टिप्स्टर ने कही है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल। 

Huawei Nova 13 सीरीज का लॉन्च अगस्त में हो सकता है। इससे पहले कयास था कि स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी इस साल की दूसरी तिमाही में ही मार्केट में उतार देगी। लेकिन अब चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (अनुवादित) ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में टिप्स्टर ने दावा किया है कि Huawei Nova 13 सीरीज अगस्त में लॉन्च होगी। 

Huawei Nova 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स में Kirin चिपसेट दिया जाएगा। वहीं, इस सीरीज के टॉप मॉडल्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। यानी कि सीरीज में संभावित Huawei Nova 13 Pro और Nova 13 Ultra में यह फ्लैगशिप लेवल का फीचर दिया जा सकता है। सीरीज के लॉन्च के साथ ही कंपनी नए टैबलेट भी पेश कर सकती है। ये टैबलेट भी Kirin चिपसेट से लैस होंगे। खास बात यह भी है कि इन टैबलेट्स में Huawei की Star Flash NearLink टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। 

Huawei की Star Flash NearLink टेक्नोलॉजी एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो शॉर्ट रेंज की वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यह इसके लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई, दोनों की ही पावर को एकसाथ इस्तेमाल करती है। जिसकी मदद से ट्रांसमिशन स्पीड फास्ट हो जाती है, फोन की पावर कम इस्तेमाल होती है, और कनेक्शन क्वालिटी बेहतर होती है। साथ ही यह अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स से ज्यादा सेफ बताई गई है। 

Huawei Nova 12 की बात करें तो सीरीज में HarmonyOS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी ने ये स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किए थे। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,224 x 2,776 पिक्सल) OLED LTPO डिस्प्ले है। डिस्प्ले में एक पिल शेप कैमरा आइलैंड है, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन