: Coolpad का सस्ता फोन Cool 50 लॉन्च हुआ 4GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Coolpad Cool 50 Price
Coolpad Cool 50 को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है। इस फोन की कीमत 999 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। इसे तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन को स्नो सिल्वर, मैटे ब्लैक, और सकूरा रेड में खरीदा जा सकता है।Coolpad Cool 50 Specifications
Coolpad Cool 50 फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन में आता है और इसमें 720 x 1612 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। बजट फोन होने के बावजूद इसमें AG ग्लास बैक पैनल दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। फोन में 12nm प्रोसेसिंग पर बना Unisoc T616 चिपसेट है जो कि 1.8GHz पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में G57 आर्किटेक्चर पर बेस्ड GPU भी दिया गया है।फोन में 4GB रैम दी गई है और 256 जीबी की स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे फोन के लिए कस्टमाइज किया गया है। फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है। यह चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट ककरता है। फोन में ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी जैसे बेसिक सेंसर दिए गए हैं।
Coolpad Cool 50 में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन मेन कैमरा है और साथ में एक मैक्रो शूटर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें AI इंफ्रारेड फेस रिकग्निशन फीचर भी है। यह डुअल सिम के साथ ही 4G LTE कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन