: Coolpad Cool 50: 4,700mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा नया कूलपैड स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स
चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Coolpad के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, इस Coolpad स्मार्टफोन को जल्द ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। हालांकि, सटीक लॉन्च या सेल डेट की पुष्टि नहीं की गई है। फोन में 256GB स्टोरेज मिलेगी, लेकिन रैम की क्षमता नहीं बताई गई है।
समान पोस्ट में अपकमिंग Coolpad Cool 50 के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। इसके अनुसार, स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें 6.56-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद होगा। प्रीमियम अनुभव के लिए बैक पैनल पर AG ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। अपकमिंग स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसके साथ एक LED फ्लैश शामिल होगा।
कंपनी ने यह भी बताया है कि इसे स्नो डोमेन सिल्वर, फ्रॉस्टेड ब्लैक और सकुरा पिंक (तीनों चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन को हाल ही में चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन (CCC) पर देखा गया था, जिससे पता चला कि Coolpad Cool 50 का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और माप 163.6×74.8×9.2 mm होगा। फोन का वजन लगभग 199 ग्राम बताया गया था। इसमें 1.8GHz की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर सीपीयू मिलने की उम्मीद है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन