: कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं: थरूर
कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं: थरूर (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होना है. पूरी कोशिश के बाद भी पार्टी आम सहमति से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर पाई. फिलहाल, केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. 8 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लडूं. इसके लिए कुछ कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से बात की थी, लेकिन राहुल गांधी ने सबको मना कर दिया. इस बात की जानकारी खुद राहुल गांधी ने दी है.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि मेरा नामांकन वापस लेने के लिए कांग्रेस के कुछ नेता राहुल गांधी से बात करने गए थे, लेकिन राहुल गांधी सबको मना कर दिया. यह बातें राहुल गांधी ने मुझे उस वक्त बताई, जब मैं उनसे मिलने गया था. वो चाहते हैं कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लडूं और मैं उनके समर्थन से चुनाव लड़ रहा हूं. जो पार्टी में बदलाव देखना चाहते हैं, वो मुझे वोट करेंगे. थरूर ने कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ता हूं, तो इससे पार्टी को फायदा होगा. नई ऊर्जा से पार्टी मजबूत होगी.
यह भी पढ़ेंः KCR की 'राष्ट्रीय पार्टी' से पहले TRS नेता ने बांटी मुफ्त शराब और चिकन, नजारा देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव लड़ने वाले सवाल पर कहा कि वो पार्टी के भीष्म पितामह है और हम दोनों पार्टी के कार्यकर्ता है. दोनों पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. हालांकि, ऐसी अटकलें है कि शशि थरूर के इस कदम को पार्टी में बगावत के रूप में देखा जा सकता है. उनको जी23 का नेता माना जाता है.
यह भी पढ़ेंः पंजाब पुलिस ने नार्को-आतंकवाद के बड़े मॉड्यूल का किया पर्दाफाश
शशि थरूर पूर्व ब्यूरोक्रेट हैं. साथ ही राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं. दूसरी ओर मल्लिकार्जुन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वह सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं. गौरतलब है कि खड़गे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उनके प्रस्तावक अशोक गहलोत थे और 25 से ज्यादा नेता नामांकन में शामिल थे.
संबंधित लेख
First Published : 04 Oct 2022, 07:48:54 PM
For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन