: T20 WC: आज होगा बुमराह की रिप्लेसमेंट का ऐलान, इन नामों पर चर्चा !
Jasprit Bumrah (Photo Credit: File Photo)
नई दिल्ली:
T20 World Cup 2022: टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) इस समय ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पर्थ में अभ्यास कर रही है. टीम इंडिया को विश्व कप से पहले 4 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं. टीम इंडिया के साथ कुछ खिलाड़ी साउथ अफ्रीका वाली वनडे सीरीज के बाद जुड़ेंगे. भारतीय टीम के लिए अपनी डेथ बॉलिंग मजबूत करना बड़ी चुनौती है. टीम में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का ना होना बैलेंस को बिगाड़ रहा है तो वहीं बुमराह की रिप्लेसमेंट (Jasprit Bumrah Replacement) की घोषणा बीसीसीआई आज कर सकता है.
इन नामों पर चर्चा
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के चलते टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में जिन खिलाड़ियों को शामिल करने की चर्चा हो रही है. उसमें सबसे ऊपर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम सामने आ रहा है. शमी हाल ही में कोरोना से ठीक होकर टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. शमी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोविड की वजह से सीरीज नहीं खेल पाए.
ये भी पढ़ें: John Campbell Ban: वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज पर लगा 4 साल का बैन, डोपिंग नियमों के तहत एक्शन
इसके अलावा बुमराह की रिप्लेसमेंट के तौर पर दीपक चाहर (Deepak Chahar) का नाम भी सामने आ रहा है. दीपक भी माइनर सी चोट के चलते इस वक्त एनसीए में हैं. मोहम्मद शमी और दीपक चाहर टी-20 विश्व कप 2022 के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं. उम्मीद है कि दोनों में से ही किसी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इंडिया की जीत में रोड़ा बन जाता है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब नहीं होगा ऐसा!
शमी और दीपक के अलावा मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के नाम की भी चर्चा की गई. मोहम्मद शमी अगर टीम में शामिल नहीं किए जाते तो उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिल सकती है. मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. आपको बता दें कि मोहम्मद शमी और दीपक चाहर 12 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.
संबंधित लेख
First Published : 09 Oct 2022, 08:58:34 AM
For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन