Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: भारत में AirPods, iPad के चार्जिंग केस बना सकती है Apple

News Desk / Wed, Jul 10, 2024


अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वित्त वर्ष में देश में लगभग 14 अरब डॉलर के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की थी। कंपनी ने चीन से बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। यह भारत में  AirPod और iPad सहित अपनी मैन्युफैक्चरिंग को डायवर्सिफाइ करने की तैयारी कर रही है। 

एपल ने देश में iPad बनाने की अपनी योजना पर दोबारा कार्य शुरू किया है। इसके लिए कंपनी एक मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है। अगले वर्ष की शुरुआत में यह AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने पर विचार कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल जल्द ही iPad बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश शुरू कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने iPad की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन की BYD के साथ पार्टनरशिप करने का प्रयास किया था लेकिन केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई बंदिशों की वजह से इसमें सफलता नहीं मिली थी। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल ने देश में Jabil के जरिए AirPod के वायरलेस चार्जिंग केस के लिए कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी की अगले वर्ष की शुरुआत में AirPod की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी की है। ऐसी बताया जा रहा है कि कंपनी ने Jabil के साथ वायरलेस चार्जिंग केस के लिए पुणे में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू किया है। एपल इसी तरह का एक एग्रीमेंट Foxconn के साथ भी करने पर विचार कर रही है। क्वालिटी टेस्टिंग और अंतिम अप्रूवल के बाद AirPods के लिए Jabil की वायरलेस चार्जिंग केस की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएगी। एपल की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। कंपनी ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। 

ऐसा बताया जाता है कि सरकार ने एपल को देश में डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का प्रोत्साहन दिया है। एपल ने देश में वैकल्पिक सप्लाई चेन बनाने की तैयारी की है। चीन से कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग का एक हिस्सा शिफ्ट करने में Tata Electronics और Foxconn का योगदान महत्वपूर्ण होगा। पिछले वर्ष एपल ने देश में असेंबल की गई आईफोन 15 सीरीज को सेल के पहले दिन खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Manufacturing, Demand, IPhone, Market, Apple, Ipad, Incentive, Government, Foxconn, America, Jabil, Partnership, Lens, Prices

संबंधित ख़बरें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन