: Samruddhi Highway Accident: बस में लगी आग, जिंदा जल गए 25 मुसाफिर, 8 बुरी तरह घायल, 25 मौत से मची चीख पुकार...
Buldhamna Road Accident 25 People Death News: महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. नागपुर से पुणे जा रही बस बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि बस में 33 यात्री सवार थे.
हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे. जब आग लगी तो ये लोग खुद पर काबू नहीं रख सके. इनमें से 25 यात्री जिंदा जल गये. वहीं आठ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया.
Samruddhi Highway Accident Latest News
यह बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी. बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी। देर रात सिंदखेड़ाराजा के पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में आग लग गई.Buldhamna Road Accident 25 People Death News
हादसे के वक्त बस में सवार सभी 33 यात्री सो रहे थे। इन लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. जब तक ये लोग संभल पाते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना शुरू कर दिया.Buldhamna Road Accident 25 People Death
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ड्राइवर, कंडक्टर समेत आठ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। आग बुझाने के बाद जवानों ने बस के अंदर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान बस के अंदर का नजारा देख जवान सहम गये. 22 यात्रियों के शव जले हुए पड़े थे. यहां तक कि किसी का शव भी पहचान में नहीं आ रहा था. एक-एक करके सभी को बाहर निकाला गया ।सभी यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के थे
मौके पर पहुंचे एडीजी संजय सक्सेना के मुताबिक, 'यह जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस खंभे से टकराई और फिर पलट गई, जिससे आग लग गई. हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हो गई है. बचाए गए आठ यात्रियों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें से अधिकतर यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल से हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन