: Narendra Modi X Followers Growth: PM मोदी को Tesla CEO Elon Musk ने दी बधाई, जानिए कितने करोड़ फॉलोवर्स ?
Narendra Modi X Followers Growth: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई दी है। पिछले हफ्ते 14 जुलाई को एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन तक पहुंच गई।
इसके साथ ही वे एक्स पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले मौजूदा वैश्विक नेता बन गए। फिलहाल एक्स पर प्रधानमंत्री के फॉलोअर्स की संख्या 100.2 मिलियन है। पिछले 3 सालों में 30 मिलियन से ज्यादा नए लोगों ने मोदी को फॉलो किया। नरेंद्र मोदी 2009 में एक्स (तब ट्विटर) से जुड़े थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा था - सौ मिलियन ऑन @एक्स!
इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चाओं, बहसों, अंतर्दृष्टि और लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेकर खुश हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा है।इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं
मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यहां पीएम किसी को फॉलो नहीं करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अब तक 806 पोस्ट किए हैं। वहीं इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर प्रधानमंत्री के चैनल को 13.74 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन