: Sehore: सीहोर में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगेंगे, बिजली कंपनी का नया प्रयोग
ख़बर सुनें
विस्तार
सीहोर में बिजली कंपनी नया प्रयोग करने जा रही है। स्वीकृत भार से ज्यादा लोड होने और अनाधिकृत बिजली उपयोग पर रोकथाम के लिए ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे अनाधिकृत बिजली उपयोग पर ये ट्रांसफॉर्मर अपने आप ही बंद हो जाएगा।बता दें कि इस नए प्रयोग से जहां बिजली की बचत हो सकेगी, वहीं कंपनी के राजस्व में भी वृद्धि होगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि सीहोर वृत्त में एक वितरण केंद्र जहां ट्रांसफॉर्मर फेल होने की दर अधिक थी, वहां सभी क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे लागू कर वितरण ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफार्मर से मिलने वाले परिणामों की समीक्षा के बाद कंपनी के अन्य जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि संबंधित क्षेत्र में रिकॉर्ड में दर्ज ग्राहकों की संख्या और उनके वैध स्वीकृत भार के आधार पर निर्धारित क्षमता के ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे, जिससे संबंधित क्षेत्र में बिजली का गलत उपयोग संभव नहीं होगा। ऑटो कटऑफ वितरण ट्रांसफॉर्मर के लगने से उपभोक्ताओं द्वारा स्वीकृत भार से अधिक भार अथवा अनाधिकृत बिजली का उपयोग करने पर ये वितरण ट्रांसफॉर्मर अपने आप बंद हो जाएंगे और बिजली सप्लाई भी बंद हो जाएगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन