Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 (NH-43) पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फुनगा पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत पाली के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पार करते हुए करीब 12 से 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो नवयुवकों और उनकी बुजुर्ग दादी की मौत हो गई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई है कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक बेकाबू होकर नीचे गिरी। फुनगा चौकी पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मौके पर ही दादी-पोते की सांसें थमीं, नाती ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हादसे में मृतकों की पहचान ग्राम बकेली (थाना कोतवाली अनूपपुर) निवासी आर्यन केवट (21 वर्ष), उसका फुफेरा भाई पंकज केवट (22 वर्ष) और उनकी दादी देववती केवट (56 वर्ष) के रूप में हुई है। देववती, आर्यन की सगी दादी और पंकज की नानी थीं।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दादी देववती केवट और पोते आर्यन केवट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नाती पंकज केवट को राहगीरों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बिजुरी में धार्मिक कथा में शामिल होकर घर लौट रहा था परिवार

आर्यन के चचेरे भाई दीपक केवट ने बताया कि बिजुरी में रहने वाले एक रिश्तेदार हाल ही में तीर्थयात्रा से लौटे थे। इसी खुशी में बुधवार शाम वहां धार्मिक कथा का आयोजन किया गया था।

कथा में शामिल होने के लिए आर्यन अपनी दादी देववती और फुफेरे भाई पंकज के साथ अपनी बाइक (MP 65 ZC 9444) से बिजुरी गया हुआ था। बुधवार रात वहीं रुकने के बाद गुरुवार सुबह तीनों बाइक से वापस अपने गांव बकेली लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

आर्यन परिवार का इकलौता बेटा था, पंकज माइनिंग की कर रहा था पढ़ाई

इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दी हैं। आर्यन केवट 10वीं तक पढ़ा था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है जो 9वीं कक्षा में पढ़ती है। पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं।

पंकज के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां दुर्गा केवट आशा कार्यकर्ता हैं। पंकज माइनिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहा था और उसका एक छोटा भाई भी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों/शवों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किस अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। आसपास के ढाबों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Tags :

Anuppur Road Accident, Funga Pali NH 43 Accident, Anuppur Crime Mishap News, Bhalumada Anuppur News, Anuppur, MP Accident News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन