: Gwalior: अचानक सामने आई कार से बचने में पलटा पुलिस वाहन, नौ पुलिसकर्मी घायल
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को दूसरे वाहन से जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं पहुंची है।जानकारी के अनुसार घटना झांसी हाईवे पर सिथौली के नजदीक हुई है। पुलिस ने बताया कि दतिया की सेवढ़ा जेल से 13 कैदियों को ग्वालियर लाने के लिए पुलिसकर्मी डीआरपी लाइन से वाहन लेकर निकले थे। कैदियों को सेंट्रल जेल में छोड़ने के बाद ये लोग सरकारी गाड़ी से दतिया लौट रहे थे। सिथौली के पास अचानक पुलिस गाड़ी के सामने एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से सामने आ गई। चालक ने इसे बचाने का प्रयास किया और वाहन पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दूसरे वाहन से जयारोग्य अस्पताल समूह के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। हादसे में नौ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। एक एएसआई, तीन प्रधान आरक्षक, दो हवलदार सहित नौ लोग शामिल थे। सभी को सिर और हाथ-पैरों में चोटे आई हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। घायलों के नाम वीरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र चौबे, सुभाष परमार, संदीप कुमार, सतेंद्र नागर, अंबिका, छोटेलाल प्रताप सिंह, रविकांत शुक्ला आदि शामिल हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन