Logo
Breaking News Exclusive
20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर

: डिंडौरी में पानी की तरह बहा रहे पैसा! उपयंत्री बोले- मेरे कहने पर पानी में डाल रहे मसाला, धूल भरी गिट्टी से करा रहे स्टाप डैम का निर्माण

MP CG Times / Thu, Feb 8, 2024

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में सरपंच-सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत से स्टाप डैम निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दरअसल, जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत लदवानी में मनरेगा योजना के तहत स्टाॅप डैम निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां पर निर्माण ऐजेंसी मापदंड को ठेंगा दिखा रहे हैं। पानी में मसाला डालकर स्टाप डैम की बेस और एप्रोन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिम्मेदार पानी और मिट्टी को सफाई किये बिना ही डस्टयुक्त गिट्टी और घटिया रेत का मिश्रण कर स्टाप डैम की बेस निर्माण में सूखा मसाला से ढ़लाई करवा रहे हैं। वहीं उपयंत्री अरूण भगत्या ने कहा कि मेरे कहने पर पानी के ऊपर ही सूखा कंक्रीट से ढ़लाई कराया जा रहा है। जिम्मेदारों के द्वारा स्टाप डैम घटिया निर्माण करा लाखों रुपए का बंदरबाट किया जा रहा है। जिम्मेदार करा रहे चेकडैम का घटिया निर्माण ग्राम पंचायत लदवानी के भदरा टोला में मनरेगा योजना के तहत लगभग 14 लाख रू की लागत से स्टाप डैम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सरपंच दयावती मरकाम, सचिव यतेंद्र कुमार ठाकुर, रोजगार सहायक गयादीन यादव और उपयंत्री अरूण भगत्या की मिलीभगत से मापदंड को दरकिनार करते हुए घटिया निर्माण करा लाखों रुपए का बंदरबाट किया जा रहा है। कीचड़ के ऊपर डाल रहे सूखा मसाला निर्माण ऐसेंजी स्टाप डैम निर्माण में पानी और मिट्टी को सफाई कराए बिना ही सूखा मसाला से ढ़लाई किया जा रहा है। जबकि पूरी तरह से पानी को बाहर फेंककर और मिट्टी को सफाई कराकर निर्माण कराया जाना चाहिए। जिससे स्टाॅप डैम की बेस और एप्रोन मजबूत रहे। इससे आने वाले समय में नीचे से पानी लीकेज की समस्या नहीं होगी। लेकिन इस निर्माण कार्य को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में स्टाॅप डैम से पानी लीकेज होने की पूरी संभावना है। इस तरह के कार्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरपंच, सचिव औरउपयंत्री के द्वारा स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के फिराक में पूरी तरह से गुणवत्ताविहीन करा रहे हैं। उपयंत्री के कहने पर पानी में डाल रहे सूखा मसाला इस मामले में जब उपयंत्री अरूण भगत्या से फोन के माध्यम से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे कहने पर पानी में सूखा मसाला डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी निकालने की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते पानी में सूखा मसाला डलवाया जा रहा है। उपयंत्री से और अधिक जानकारी लेना चाहा तो उनके द्वारा थोड़ी देर से बात करता हूं कहकर फोन काट दिया और जानकारी देने से पल्ला झाड़ दिया। सीईओ ने कहा- इस तरह की कार्य ठीक नहीं जनपद पंचायत समनापुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सीपी साकेत ने कहा कि स्टाॅप डैम निर्माण में यदि पानी में ही सूखा मसाला से ढ़लाई करा रहे है। वह गलत है। पानी और मिट्टी को पूरी तरह से साफ कर लेना चाहिए। जिससे बेस मजबूत बने और आने वाले समय में पानी लीकेज होने की संभावना नहीं होगी। मैं जल्द ही उपयंत्री को कार्य में सुधार कराने के लिए निर्देश देता हूं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन