Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: रिलेशनशिप को बनाना हो स्ट्रांग तो पार्टनर से करते रहें बातचीत, रिजल्ट मिलेगा पॉजिटिव, रिश्ते में बढ़ेगी गर्माहट

News Desk / Thu, Jan 12, 2023


हाइलाइट्स

रिलेशनशिप में पॉजिटिविटी रखने के लिए पार्टनर के प्वॉइंट ऑफ व्यू पर भी फोकस करें.
पार्टनर से बातचीत के दौरान उनकी आंखों में देखते हुए हल्का झुकाव रखें.

Strong Relationship Tips: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में कपल्स को एक-दूसरे से बात करने का समय कम ही मिल पाता है. ऐसे में कम्युनिकेशन कम होने से रिश्तों में दूरियां पैदा होने लगती हैं. पर क्या आप जानते हैं कि रिलेशनशिप को स्ट्रांग (Strong relationship) बनाने के लिए पार्टनर से बातचीत करते रहना बेहद जरूरी होता है. वहीं कपल्स की बीच में ज्यादा बातचीत होने से आपको कई पॉजिटिव रिजल्ट भी देखने को मिल सकते हैं.

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लोग कई कोशिशें करते हैं. ऐसे में पार्टनर के साथ डेट प्लान करने से लेकर सरप्राइज गिफ्ट देने जैसे तरीके आजमाकर आप बेशक पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं. मगर स्ट्रांग रिलेशनशिप के लिए सिर्फ इतना काफी नहीं है. ऐसे में पार्टनर से बातचीत करने के कुछ आम टिप्स ट्राई करके आप अपने रिश्ते को खास बना सकते हैं.

पार्टनर से शेयर करें फीलिंग्स
पार्टनर से बात करते समय कुछ लोग अपनी बातों को खुलकर पार्टनर के सामने रखने से बचते नजर आते हैं. ऐसे में लोग उम्मीद करते हैं कि पार्टनर बिना कहे उनकी फीलिंग्स को समझ लेंगे, मगर हर बार ऐसा नहीं होता है. इसलिए पार्टनर से बातचीत के दौरान पूरी तरह से उन्हें अपनी बात समझाने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: Couple Therapy: शादीशुदा जिंदगी में नज़र आए ये 5 संकेत तो समझ लें आपको ‘कपल थेरेपी’ की है ज़रूरत

बॉडी लैंग्वेज पर फोकस करें
पार्टनर से बात करते समय बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना भी जरुरी होता है. ऐसे में हाथों को बांध कर बात करने से पार्टनर समझ जाता है कि आप अपना फैसला पहले ही ले चुके हैं. इसलिए बीतचीत के दौरान पार्टनर की आंखों में देखें और उनकी तरफ हल्का झुकाव करके हाथों से संकेत देते हुए पार्टनर से बात करें. इससे आपकी बात को पार्टनर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा.

पार्टनर पर रखें विश्वास
पार्टनर से बातचीत के दौरान मन में अविश्वास रखने से पार्टनर आपकी बात को सीरियसली नहीं लेते हैं. ऐसे में बात करते समय उन पर पूरा विश्वास रखें कि वो आपको समझेंगे. साथ ही बातचीत के दौरान बीच-बीच में मुस्कुराते रहें और बोलते समय हिचकिचाने से भी बचें.

ये भी पढ़ें: कपल्स के बीच इन बातों पर होने लगें झगड़े, समझिए रिश्ते का अंत नजदीक, मेंटली हो जाएं प्रिपेयर

पार्टनर का नजरिया समझें
रिलेशनशिप में पॉजिटिव चर्चा के लिए पार्टनर के प्वॉइंट ऑफ व्यू को समझना भी जरूरी होता है. ऐसे में सिर्फ अपनी बात पर अड़े रहने से आपके बीच में मनमुटाव पैदा हो सकता है. इसिलए पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर करने के बाद उनका नजरिया भी समझने की कोशिश करें. इसके बाद बीच का रास्ता चुनकर प्रॉब्लम सॉल्व कर लें. इससे आपका रिश्ता स्ट्रांग और लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन