: Photos: प्यार में पागल यूपी की दो लड़कियां, जिद्द के आगे पुलिस भी हो गई फेल!
ये मामला झांसी जिले के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. दोनों का घर आसपास ही है. एक ही इंटर कॉलेज में दोनों पढ़ाई कर रही थीं. दोनों एक ही क्लास में थीं. हालांकि, दोनों की उम्र में अंतर है. दोनों के बीच नजदीकियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी. इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जानकारी के अनुसार, ये दोनों सहेलियां करीब 3 साल से एक साथ रहती आ रही थीं. एक ही थाली में खाना खाती थीं. दोनों छात्राओं के इस प्यार को पहले तो घरवाले अच्छी दोस्ती समझते थे, लेकिन इनकी असामान्य हरकतें देख वो भी नजर रखने लगे. जब परिवार को इस प्रेम कहानी की सच्चाई पता चली तो उनके मिलने-जुने पर पाबंदी लगी दी गई. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
परिवार ने भले ही पहरा लगा दिया हो लेकिन ये दोनों सहेलियां एक-दूजे के साथ मरने-जीने की कसमें खा चुकी थीं. जब इनकी मुलाकात नहीं हो सकी, तो दोनों ने अपने-अपने हाथ की नस काट ली. इलाज के बाद बमुश्किल दोनों की बच सकी. हालांकि, दोनों लड़कियों की जिद्द यहीं नहीं रुकी. घरवालों से तंग आकर उन्होंने फरार होने का फैसला किया. घर से भागकर मध्य प्रदेश के हरपालपुर जिले में पहुंच गईं और वहां किराए के मकान में रहने लगीं. मकान का किराया देने के लिए एक छात्रा ने सोने की चेन बेची. दूसरी तरफ, गायब लड़कियों की तलाश में परिवार ने मऊरानीपुर थाने में गुहार लगाई. पुलिस ने एक्शन लिया और दोनों बरामद कर लिया.
पुलिस दोनों छात्राओं को मध्य प्रदेश से वापस झांसी ले आई. पुलिस ने उन्हें घर चले जाने को कहा लेकिन दोनों ही नहीं मानीं. दोनों ने पुलिस कस्टडी में रहने की बात कही और घर जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दोनों छात्राओं को पेश किया और बयान कराए. इस दौरान एक छात्रा ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है. वहीं दूसरी नाबालिग छात्रा भी अपनी जिद पर अड़ी है. उसका भी कहना है कि वह अपने प्यार के साथ ही रहना चाहती है.
वहीं इस बाबत पुलिस का कहना है कि दोनों छात्राओं में एक छात्रा अपने परिजनों के साथ जाने के लिए राजी होती हुई दिख रही है, बावजूद इसके दोनों छात्राओं को संरक्षण केंद्र भेजा गया है. जहां दोनों छात्राओं की काउंसलिंग होगी. काउंसलिंग के बाद दोनों छात्राओं को उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jhansi news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : March 06, 2023, 15:26 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन