Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: पार्टनर के खर्चीले स्वभाव से हैं परेशान, ऐसे करें आसानी से हैंडल, जल्द आ जाएगा saving करना

News Desk / Mon, Jan 16, 2023


हाइलाइट्स

पार्टनर का सेपरेट बैंक अकाउंट खुलवाकर आप उन्हें सेविंग पर फोकस करना सिखा सकते हैं.
पार्टनर के साथ शॉपिंग लिस्ट बनाकर आप उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने से रोक सकते हैं.

Saving Tips for Partner: रिलेशनशिप में कपल्स के बीच में अंडरस्टैंडिंग होना बेहद जरूरी है. कई बार कपल्स की कुछ आदतें एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट होती हैं. वहीं, कई बार ज्यादातर कपल्स में एक पार्टनर काफी खर्चीले स्वभाव का होता है, तो दूसरा पार्टनर बचत (Saving tips) करने पर फोकस करता है. ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी बहुत ज्यादा खर्चीला है तो कुछ आसान तरीकों से पार्टनर को हैंडल करके आप उन्हें जल्दी ही बचत करना सिखा सकते हैं.

बेहतर भविष्य के लिए सेविंग करना जरूरी होता है. हालांकि, पार्टनर की फिजूलखर्ची के चलते न सिर्फ पैसों की बचत करना मुश्किल हो जाता है, बल्कि आपके रिश्ते में भी टेंशन का माहौल बना रहता है. यहां आपको बता रहे हैं खर्चीले पार्टनर से डील करने के कुछ तरीके, जिसे फॉलो करके आप पार्टनर को सेविंग के टिप्स सिखा सकते हैं.

बजट बनाने में लें मदद
पार्टनर के खर्चीले स्वाभाव से डील करने के लिए आप घर के बजट में उनकी मदद मांग सकते हैं. ऐसे में साथ मिलकर बजट बनाने से पार्टनर को घर के खर्चों और सेविंग्स का आइडिया रहेगा. जिसके चलते फिजूलखर्ची करने से पहले पार्टनर कई बार सोचेगा और धीरे-धीरे पैसे वेस्ट करना कम कर देगा.

ये भी पढ़ें: जिंदगी भर दोस्ती निभाने के लिए याद रखें 5 बातें, न होने दें ये गलतफहमियां, लाइफटाइम बरकरार रहेगी फ्रेंडशिप

पार्टनर से करें बात
कई बार फिजूलखर्ची करने के बाद हिसाब मांगने से पार्टनर नाराज हो जाता है. ऐसे में पार्टनर को गुस्से में डील बिल्कुल न करें. पार्टनर के शांत होने के बाद उन्हें प्यार से बैठकर समझाएं और उन्हें सेविंग के फायदे बताने की कोशिश करें. इससे मुमकिन है कि पार्टनर आपकी बात पर अमल करेगा और फालतू खर्चे करना कम कर देगा.

ये भी पढ़ें: एक-दूसरे के प्रति आभार जताना, थैंक यू कहना भी है जरूरी, रिश्तों में बना रहेगा अपनापन और प्यार

सेपरेट अकाउंट खुलवाएं
कुछ कपल्स का बैंक में ज्वॉइंट बैंक अकाउंट होता है, जिससे पैसों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप पार्टनर का सेपरेट बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं. इससे पार्टनर को अपनी फिजूल खर्चों का आइडिया रहेगा और वो सेविंग पर भी फोकस करना शुरू कर देगा.

पार्टनर के साथ तैयार करें शॉपिंग लिस्ट
पार्टनर की फिजूलखर्ची को कम करने के लिए आप मार्केट जाने से पहले घर पर शॉपिंग लिस्ट तैयार कर सकते हैं. वहीं शॉपिंग लिस्ट में जरूरी सामान लिखकर आप पार्टनर को ज्यादा पैसे खर्च करने से रोक सकते हैं. इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन